scriptदो स्वर्ण सहित पांच पदक पर सतना का कब्जा | National Kudo Championships | Patrika News

दो स्वर्ण सहित पांच पदक पर सतना का कब्जा

locationसतनाPublished: May 14, 2019 10:01:55 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

National Kudo Championships

National Kudo Championships

National Kudo Championships

सतना. कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में खंडाला महाराष्ट्र में आयोजित हुई 10वीं कुडो नेशनल चैंपियनशिप और 54वें मिक्स मार्शल आर्ट कैंप में मध्य प्रदेश की टीम ने 1500 खिलाडिय़ों और 20 राज्यों के बीच कोच डॉ. एजाज खान के नेतृत्व में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। इसमें जिले के प्रथम कुमार तिवारी और सचिन सिंह तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। प्रणिता सिंह परिहार और साक्षी पांडे ने रजत पदक जबकि घनश्याम निषाद ने कांस्य पदक जीता। डायरेक्टर सिहान आरपी सिंह ने बताया कि विगत दिनों सागर में हुई राज्यस्तरीय कुडो प्रतियोगिता में स्वर्णिम प्रदर्शन के आधार पर जिले के छह खिलाडिय़ों ने अपना स्थान मध्य प्रदेश टीम में बनाया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश टीम को पहली बार ओवरऑल चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार खिलाडिय़ों ने फि ल्म अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा कराए जाने वाली अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो चैंपियनशिप के लिए अपना टिकट पक्का किया।
इस तरह जीते पदक
प्रथम कुमार तिवारी ने 8 से 9 वर्ष बालकों की फ ाइट स्पर्धा में ताबड़तोड़ 4 राउंड जीतकर स्वर्ण पदक जीता। 13 और 14 वर्ष की 50 किलो से कम भार वर्ग की फ ाइट स्पर्धा में सचिन सिंह तोमर ने चार फ ाइट में से 3 खिलाडिय़ों को नॉट आउट कर स्वर्ण पदक जीता। प्रणिता सिंह परिहार ने 19 से 21 वर्ष महिलाओं की 61 किलो से कम भार वर्ग और साक्षी पांडे ने 19 वर्ष से कम 44 किलोग्राम की फ ाइट स्पर्धा में संघर्षपूर्ण फ ाइनल मैच हारकर रजत पदक जीता। घनश्याम निषाद ने 17 वर्ष से कम 65 किलो से अधिक भार वर्ग मे सेमि फ ाइनल में जगह तो बनाई पर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अस्तिका उर्मलिया ने भी अच्छा प्रदर्शन किया पर पदक जीतने में असफ ल रहीं। सेंसाई अंबुज सिंह ने राष्ट्रीय निर्णायक की परीक्षा दोबारा उत्तीर्ण कर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। कुडो एसोसिएशन ऑफ सतना डिस्टिक, जिला कराते संघ, आरपीएस मार्शल आर्ट और फिटनेस अकेडमी के सभी पदाधिकारियों, सस्य और खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं व्यक्त की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो