सतना

जिले के तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अब MP सरकार करेगी सम्मानित

-मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने की घोषणा

सतनाJul 11, 2021 / 06:53 pm

Ajay Chaturvedi

national medal holder players

सतना. जिले के तीन खिलाड़ियों राणा शमशेर सिंह, प्रतिष्ठा द्विवेदी, सचिन सिंह तोमर ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीत जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब इन तीनों खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग सम्मानित करेगा। इसके तहत विभाग इन्हें नकद पुरस्कार राशि देगा।
जानकारी के अनुसार राणा शमशेर सिंह पुत्र मधु राम सागर सिंह, प्रतिष्ठा द्विवेदी पुत्री सीमा पद्मनाभ द्विवेदी और सचिन सिंह तोमर पुत्र पूर्णिमा वीर बहादुर सिंह तोमर ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किया है। इन होनहार खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 10,000, 7500 एवं 5000 रुपये की विनिंग राशि से सम्मानित करने की घोषणा की है। बता दें कि ये तीनों ही आरपीएस मार्शल आर्ट एकेडमी से जुड़े हैं।
एकेडमी के राणा शमशेर सिंह अनुपमा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। इन्हें जबलपुर मध्य प्रदेश की मेजबानी में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने पर 10,000 जबकि सद्गुरु पब्लिक स्कूल चित्रकूट की प्रतिष्ठा द्विवेदी और सचिन सिंह तोमर को सागर, मध्य प्रदेश में संपन्न हुई राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता में क्रमशः रजत पदक हासिल करने पर 7500 और कांस्य पदक पर 5000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। एकेडमी की डायरेक्टर अन्नू सिंह ने बताया कि गर्व की बात है कि व्यक्तिगत खेलों मे सतना जिले से खिलाड़ियों ने यह सम्मान हासिल किया है। निश्चित रूप से यह खिलाड़ियों की मेहनत और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच अंबुज सिंह की बेहतरीन ट्रेनिंग का परिणाम है। राष्ट्रीय पदक विजेताओं को शासन से दी गई राशि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।
इन्होंने जताई खुशी

राणा, प्रतिष्ठा और सचिन के पुरस्कार राशि जीतने पर जिला कराते और कुडो एसोसिएशन के राजललन सिंह, पुष्कर सिंह तोमर, शैंकी कैला, रविशंकर गौरी, कैलाश नाथ गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, भरत गुप्ता, मनीष मिश्रा, संजीव मिश्रा, सरल बेदी, अनुषा सिंह, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर, अभिमन्यु सिंह, प्रो. संदीप भारती, साजदा परवीन, संयोग सिंह, शिवम सिद्धार्थ, वरुण भट्टाचार्य तथा आरपीएस एकेडमी के समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त की है।

Home / Satna / जिले के तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अब MP सरकार करेगी सम्मानित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.