scriptकांग्रेसियों के विशाल प्रदर्शन का कोरम पूरा, नहीं जुटा पाए भीड़ | near about 250 people reached the huge demonstration of Congress | Patrika News

कांग्रेसियों के विशाल प्रदर्शन का कोरम पूरा, नहीं जुटा पाए भीड़

locationसतनाPublished: Nov 26, 2019 01:21:28 am

Submitted by:

Ramashankar Sharma

तमाम चेतावनी और पर्यवेक्षक की मौजूदगी में बमुश्किल ढाई सौ लोग पहुंचे
 

near about 250 people reached the huge demonstration of Congress

near about 250 people reached the huge demonstration of Congress

सतना. आर्थिक मंदी एवं महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने धवारी चौराहे में धरना प्रदर्शन का कोरम पूरा किया। हालांकि कांग्रेस का दावा था कि यह प्रदर्शन विशाल होगा और इसकी निगरानी के लिये पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक भी पहुंचे थे। प्रदर्शन को लेकर तमाम चेतावनी भी जारी की गई थी। लेकिन हालात यह रहे कि प्रदर्शन में जुटी भीड़ का आंकड़ा ढाई सौ तक पहुंच सका। इसमें पार्टी के कई पदाधिकारी तक मौजूद नहीं रहे। वहीं गुटबाजी का असर भी इसमें देखने को मिला। हालांकि यह प्रदर्शन कांग्रेस के विगत कई प्रदर्शनों में सर्वाधिक भीड़ वाला प्रदर्शन बताया गया। एक गुट विशेष के लोग इस कार्यक्रम से पूरी तरह दूरी बनाए रहे। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रघुराजनगर को सौंपा गया।
केन्द्र की गलत नीतियों के कारण आसमान छूती मंहगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी एवं केन्द्र द्वारा प्रदेश के किसानों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप धवारी चौराहे मे धरना प्रदर्शन किया। ए.आई.सी.सी. के पर्यवेक्षक दिलीप वाजपेयी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मकसूद अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ज्यादातर वक्ताओं ने केन्द्र सरकार को लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे नाकारा सरकार बताते हुए कहा कि मोदी सरकार को जनता से कोई सारोकार नही है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि जब से केन्द्र में मोदी सरकार बनी है तभी से देश की अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो गई है। नोटबंदी एवं जी.एस.टी. ने आम आदमी की कमर को तोड़ कर रख दिया है। शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद ने केन्द्र सरकार पर प्रदेश की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। सभा को पूर्व मंत्री सईद अहमद, ए.आई.सी.सी. पर्यवेक्षक दिलीप वाजपेयी, पूर्व विधायक तोषण सिंह, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, पूर्व विधायक रामलखन पटेल, ऊषा चौधरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, मनीष तिवारी, प्रदेष सचिव अजीत सिंह, श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी, रामशंकर पयासी, गीता सिंह पगार, रामकुमार तिवारी, कुदरतउल्ला बेग, डॉ. पी.डी. पटेल, गणेश त्रिवेदी आदि नेताओं ने संबोधित किया। अपने अपने संबोधन मे केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देष मे बढ़ रही बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है ऐसी सरकार को सत्ता मे बने रहने का कोई अधिकार नही है। युकां अध्यक्ष राजदीप सिंह ने जिले में ब्यूरोकेसी की कार्यशैली पर तमाम सवाल खड़े किये और कहा कि उनका मनमानी राज चल रहा है। जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।
ये रहे मौजूद
धरना प्रदर्शन में रामशंकर पयासी, मनीष तिवारी, अजीत सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह गुड्डू गीता सिंह पगार, गीता सिंह सितपुरा, रामभुवन शर्मा, डॉ. पी.डी. पटेल, लल्लू लाल सतनामी, भागवत सिंह तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, अतुल सिंह परिहार, सज्जन सिंह तिवारी, राजभान सिंह, राजेन्द्र गर्ग, अमित अवस्थी, रंजीत सिंह, प्रवीण सिंह, नलिनेन्द्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय, विद्याभूषण मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, रवि जयसवाल, गीता प्रसाद तिवारी, तिलकराज सोनी, फू ल सिंह टेकाम, देवदत्त सोनी, प्रदीप समदरिया, श्रीराम शुक्ला, कन्हैयालाल पोहानी, शत्रुंजय प्रताप सिंह, राजीव लोचन सिंह, रमेश द्विवेदी, राजदीप सिंह मोनू, गुलाब सोनी, सविता अग्रवाल, रज्जन गर्ग, केशव चौरसिया, नारायण दुबे, कृष्णपाल चतुर्वेदी, श्यामबिहारी तिवारी, लक्ष्मी त्रिपाठी, रामप्रताप उर्मलिया, यशवंत तिवारी, गुरबेन्द्र सिंह, रामकुमार तिवारी, कुदरतउल्ला बेग, उपेन्द्र सेन, सत्यभान सिंह, पीयूष सिंह मुन्ना, मनसुख चौरसिया, बी.एल. यादव निराला, मो. इकराम, रामायण प्रताप सिंह, सलिल मिश्रा, स्वतंत्र मिश्रा, उमेष गौतम, भोई कोल, प्रहलाद सिंह, राममनोहर सोनी आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो