scriptजल्द ही अपने शहर में दिखेंगे 100 के नए नोट | new notes of 100 will appear in your city soon | Patrika News

जल्द ही अपने शहर में दिखेंगे 100 के नए नोट

locationसतनाPublished: Sep 11, 2018 07:40:07 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

युवाओं में नई नोट देखने का एक्साइटमेंट

new notes of 100 will appear in your city soon

new notes of 100 will appear in your city soon

सतना. नई नोटों को अपने पास रखने का क्रेज हमेशा रहा है। चूंकि जब कोई पुरानी नोट का नवीनीकरण होता है, तो हर व्यक्ति उसके तलाश में जुगाड़ खोजने लगता है। जी हां शहर में भी कुछ एेसा ही इन दिनों देखने को मिल रहा है। वे अब 100 की नई नोट को कलेक्ट करने की खोज में लगे हैं। कुछ तो सीधे मैट्रो सिटी जाकर इन नई नोट को लेकर आ गए। कुछ बैंकों में जाकर तहकीकात कर रहे। आपको बता दें 100 की नई नोट मैट्रो सिटी में आ चुकी है। कुछ ही दिनों में अपने शहर के बाजारों में भी चलन में आ जाएगी। कुछ तो बहुत खुश है पर कुछ को टेंशन है कि कही एेसा न हो कि नई नोट आ जाने के बाद 100 की पुरानी नोट बंद हो जाए। फिलहाल पहले वाली100 की नोट बाजारों में वैसे ही चलेगी अभी इसके बंद होने की कोई सूचना नहीं है।
मुम्बई से किया कलेक्ट
अपने ही शहर में सेंट्रल इंडिया फिलाटेनिक सोसाइटी से जुड़े रवि गुप्त बंटू को नई नोट कलेक्ट करने का बेहद शौक है। जैसे ही उन्हें पता चला कि मुम्बई में लगे वल्र्ड ट्रेड सेंटर में नोटो और क्वाइंस की एग्जिीविशन लगने वाली है। वह वहां पहुंच जाए गए। 30 को नई नोट लांच हुई और 31 अगस्त को उन्हें यह नई नोट इस एग्जिीबिशन से हासिल हुईं। अब वह अपने फेसबुक, वाट्सएप, फैमिली के पास इन नोटो की फोटो भेज रहे हैं। अपने से जुड़े कुछ लोगों को दे भी दिया।
यह है खासियत
इस नोट का कलर लैवेंडर यानी हल्का बैंगनी है। नोट के फ्रंट में अंकों में 100 नीचे की तरफ लिखा है। देवनागरी लिपि में 100 बीच में गांधी जी के चित्र के बाईं ओर अंकित है। मध्य में गांधी जी की तस्वीर है। माइक्रो लेटर्स में आरबीआई, भारत, इंडिया, 100 लिखा होगा। महात्मा गांधी की तस्वीर के दाईं ओर प्रॉमिस क्लॉज है। और उसके नीचे गवर्नर के साइन हैं। दाईं तरफ ही अशोक स्तंभ है।
बहुत ही एक्साइटेड हूं नई नोट को अपने पॉकेट में रखने के लिए। अभी तो देखा है हर्डेड की नई नोट को पर अब छू कर भी देखना चाहती हूं। मोहिनी, हाउसवाइफ

नई नोट की बात ही कुछ और होती है।ऊपर से ये सौ का नोट आया है देखने में काफी अच्छा लग रहा है। जब हाथ में आएगा तब देखते हैं कैसा लगता है। खुशबू पाठक, कोठी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो