scriptमॉडल स्कूलों के नया शिक्षासत्र २० से, ऑनलाइन होगी पढ़ाई | New school of model schools with 20, will study online | Patrika News

मॉडल स्कूलों के नया शिक्षासत्र २० से, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

locationसतनाPublished: Apr 17, 2020 08:12:48 pm

Submitted by:

Sonelal kushwaha

छात्रों की ऑनलाइन क्लास शुरू करने वाट्सप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों से शिक्षक छात्र व उनके अविभावकों को जोड़ा गया है।

48 girl students of Lakholi school got bicycle

लखोली स्कूल की 48 छात्राओं को मिली साइकिल …

सतना. लॉकडाउन के कारण स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। शिक्षा विभाग इसके लिए ऑनलाइन क्लास शुरू कारने की तैयारी कर रहा। इसकी शुरुआत जिले में स्थित मॉडल स्कूलों से होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी मॉडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ २० अप्रैल से होगा। छात्रों की ऑनलाइन क्लास शुरू करने वाट्सप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों से शिक्षक छात्र व उनके अविभावकों को जोड़ा गया है। इसके अलावा छात्रों को शिक्षा एेप से भी जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में मॉडल स्कूलों में कक्षा ९, १० एवं १२ की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। क्लास के लिए सुबह ८ से दोपहर १२ बजे तक का समय तय किया गया है।
गणित एवं अंग्रेजी की होगी पढ़ाई
मॉडल स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू करने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हंै। गर्मी में सिर्फ गणित एवं अंग्रेजी की क्लास लगेंगी। छात्र घर में बैठकर क्लास ले सकेंगे। ट्रायल के तौर पर जिला मुख्यालय स्थित व्यंकट-१ में ऑनलाइन क्लास चालू कर दी गई हैं। इसी की तर्ज पर कस्बों में स्थित अन्य मॉडल स्कूलों में क्लास शुरू की जाएंगी।
सत्र बचाना है तो स्टूडेंट्स को मिले जनरल प्रमोशन
कोरोना से देश ही नहीं पूरी दुनियां संकट में है। कॉलेज स्टूडेंट्स भविष्य को लेकर चिंतित हैं। लॉकडाउन के साथ ही उनकी मुसीबत भी बढ़ गई। एनएसयूआई के संभागीय समन्वयक गौरव सिंह परिहार ने कहा कि अगर सरकार को महाविद्यालयों का अगला शैक्षणिक सत्र समय से संचालित करना है, तो कॉलेज के सभी पेपर ईयरली हों या सेमेस्टर यूजी-पीजी के लिए एक ही विकल्प बचा है कि जनरल प्रमोशन देकर छात्रों को अगली क्लास में प्रवेश दिया जाय।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो