scriptसंतों के संग जीने वाले का जीवन हो जाता है सरल | nirankari samaj | Patrika News

संतों के संग जीने वाले का जीवन हो जाता है सरल

locationसतनाPublished: Jun 25, 2019 01:40:05 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

संत निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग

nirankari samaj

nirankari samaj

सतना. संत निरंकारी संस्था द्वारा रविवार को नवीन संत निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। माता शील कीर्तनी ने सेवा, सत्संग, सुमिरन को अपनाने का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि इंसान जिस धन, सुख और सम्मान की प्राप्ति के लिए अपना सर्वस्व लगा रहा है, जिसके लिए इतनी मेहनत कर रहा है वह आपको सेवा सत्संग और प्रभु के सुमिरन से ही प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने इंसान को शाश्वत सुख की प्राप्ति के लिए सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इंसान जब पूर्णता गुरु के चरणों में समर्पित होता है तो उसे नाम रूपी धन की प्राप्ति होती है। इससे सब सुखों का द्वार अपने आप खुल जाता है। संतों का संग, निरंकार का सुमिरन इंसान को उत्कृष्ट जीवन जीने की राह दिखाता है। अज्ञान रूपी अंधकार को सद्गुरु की कृपा से ही मिटाया जा सकता है। अज्ञान रूपी अंधकार को सद्गुरु की कृपा से ही मिटाया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो