script

पार्क में मिले जोड़ों को फटकार, मजनुओं से लगवाई उठक-बैठक

locationसतनाPublished: Dec 05, 2019 11:38:34 am

Submitted by:

Sajal Gupta

अजाक, महिला थाना और निर्भया की संयुक्त टीम ने किया

पार्क में मिले जोड़ों को फटकार, मजनुओं से लगवाई उठक-बैठक

पार्क में मिले जोड़ों को फटकार, मजनुओं से लगवाई उठक-बैठक

सतना. अजाक, महिला थाना और निर्भया की संयु€त टीम ने बुधवार को शहर के मैत्री पार्क, पुष्करिणी पार्क का औचक जायजा लिया। आधा दर्जन से अधिक युवक- युवतियों के जोड़े पार्क के अंदर मिले। उन्हें टीम ने फटकार लगाई। वहां मौजूद मनचलों से पार्क के सामने उठक बैठक लगवाई। इसके बाद चेतावनी देकर सभी को छोड़ा। अजाक थाना प्रभारी सरला मिश्रा, निर्भया दस्ता प्रभारी सुरभि शर्मा, महिला थाना प्रभारी राजश्री रोहित ने टीम के साथ बुधवार की शाम मैत्रीबाग पार्क और पुष्करिणी पार्क में पहुंची। इस दौरान पार्कों में आधा दर्जन से अधिक जोड़े बैठे मिले। टीम ने लड़के-लड़कियों को जमकर डांट-फ टकार लगाई। मजनुओं को कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। पार्क में मिले सभी लड़के और लड़कियों के नाम पते दर्ज किए। लड़कियों को सतर्क रहने की सीख दी। कानूनी जानकारी दी: कार्रवाई के बाद सयुं€त टीम अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास सिद्धार्थ नगर बढ़इया टोला पहुंची। वहां टीम ने
छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। छात्राओं को पॉ€सो ए€ट, महिला हेल्प लाइन, डायल 100 के संबंध में जानकारी दी।

ट्रेंडिंग वीडियो