scriptऑपरेशन ऑल आउट: सवा दो करोड़ का गांजा जब्त | Operation All Out: Ganja worth 2.25 crore seized | Patrika News

ऑपरेशन ऑल आउट: सवा दो करोड़ का गांजा जब्त

locationसतनाPublished: Sep 02, 2021 11:48:06 pm

Submitted by:

Dhirendra Gupta

अंतरराज्यीय तस्करों के तीन गुर्गे पुलिस की पकड़ में आए, आइजी ने किया गांजा कारोबार का खुलासा, ट्रक में लाई की बोरियों के बीच रखा था 11.70 क्विंटल गांजा

Operation All Out: Ganja worth 2.25 crore seized

Operation All Out: Ganja worth 2.25 crore seized

सतना. लंबे अर्से बाद सतना में गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गई है। ट्रक से 11.70 क्विंटल गांजा जब्त करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाही का खुलासा गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने किया। जब्त किए गए गांजा की कीमत सवा 2 करोड रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। अब पुलिस के सामने गांजा तस्करों के जो नाम सामने आए हैं उनकी तलाश में पुलिस की अलग अलग टीमें दबिश दे रही हैं। खुलासे के दौरान रीवा जान के डीआइजी अनिल सिंह कुशवाह, एसपी धर्मवीर सिंह यादव, एएसपी सुरेन्द्र कुमार जैन भी मौजूद रहे।
आइजी ने दिया था टास्क
आइजी जोगा ने बताया कि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रदेश पुलिस के मुखिया विवेक जौहरी ने नारकोटिक्स तस्करी और इसमें लिप्त माफिया पर सख्त कार्रवही के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत जोन स्तर पर ऑपरेशन ऑल आउट चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के लिए जोन स्तर पर बनाई गई नारकोटिक्स इंटेलीजेंस यूनिट तस्करों की निगरानी कर रही है। इस यूनिट का सुपरविजन डीआइजी कर रहे हैं जो सटीक सूचना पर संबंधित जिले के एसपी को बताकर कार्रवाही के निर्देश देते हैं। इसके बाद एसपी अपने स्तर पर कार्रवाही करा रहे हैं।
कोलगवां पुलिस ने बनाई जब्ती
वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश मिलते ही थाना कोलगवां पुलिस ने बुधवार की देर रात ट्रांसपोर्ट नगर के पास एनीकट मोड़ से ट्रक एपी १६ टीजी 3247 को जब्त कर उसमें से 11 क्विंटल 70 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 34 लाख रुपए आंकी जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों बताया कि गांजा भुवनेश्वर से मुरादाबाद के बब्बू मुसलमान के कहने पर सतना के अरुण कुशवाहा व बबलू कुशवाहा के लिए और बैकुंठपुर रीवा ले जाने के लिए लाए थे।
10 रुपए का आधा नोट
आरोपियों की तलाशी पर 10 रुपए का आधा फटा नोट भी मिला। ये 10 रुपए के नोट में अंकित 6 अंक कोड था, जो मुरादाबाद के बब्बू मुसलमान ने फिक्स किया था। जैसे ही आरोपी अरुण कुशवाहा ने 10 रुपए का कोड नंबर वाला नोट ट्रक ड्राइवर को दिया वैसे ही ट्रक अरुण कुशवाहा, प्रिंस साकेत और बबलू कुशवाहा के साथ ट्रक रीवा के लिए रवाना हो गया। जांच करने पर ट्रक में मुरमुरे के बोरों के नीचे 39 बोरों में 11 क्विंटल 70 किग्रा गांजा मिला। आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच करते हुए पुलिस अब इनके कनेक्शन को खंगाल रही है।
यह हैं आरोपी
आरोपी सुरेश यादव पुत्र शांति प्रकाश यादव (45), राजू उर्फ सोनाथ सिंह यादव पुत्र राम शरण सिंह (44) दोनों निवासी ग्राम बाजपुर शहर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड, अरुण कुशवाहा पुत्र जगनंदन कुशवाहा (32) ग्राम बैकुंठपुर जिला रीवा वार्ड नंबर 1 को गिरफ्तार किया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी प्रिंस साकेत निवासी महाजन टोला रीवा, बबलू कुशवाहा निवासी बीड़ा सेमरिया भाग निकले। इन दोनों के साथ अब पुलिस को बब्बू मुसलमान निवासी मुरादाबाद उत्तरप्रदेश की तलाश है। आइजी ने बताया कि बब्बू के खिलाफ रीवा में भी अपराध दर्ज है। वह गांजा के लिए वाहन और सुरक्षित लान की व्यवस्था करता है।
इस टीम को मिली सफलता
इस बड़ी कार्रवाही में नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट, रीवा के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कोलगवां डीपी सिंह चौहान, एएसआइ सोनल झा, साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह, एसआइ आरपी त्रिपाठी, नेहा ठाकुर, एएसआइ दीपेश कुमार, प्रधान आरक्षक विपेंद्र मिश्र, आरक्षक संदीप सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक अनिल दुबे, आरक्षक शुभम बरोरे, मयंक तिवारी, संजय नापित, रविन्द्र पाल, प्रधान आरक्षक खेमराज बागरी, आरक्षक कपिल पाठक, कमलाकर सिंह, रामानुज शर्मा, प्रधान आरक्षक सतेंद्र चौहान, बृजेश सिंह, वाजिद खान, देवेंद्र सेन, रमाकांत तिवारी, आरक्षक प्रवीण तिवारी, प्रधान आरक्षक लवलेश मिश्रा, सैनिक ओम प्रकाश द्विवेदी, आरक्षक दिलीप द्विवेदी की अहम भूमिका रही।
कोलगवां थाना पहुंचे आइजी
गांजा कारोबार का पर्दाफास करनेके बाद आइजी उमश जोगा और डीआइजी अनिल सिंह कुशवाह कोलगवां थाना पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव भी रहे। आइजी ने थाने के हालातों का जायजा लिया और गांजा के मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम को आवश्यक निर्देश देकर वह रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री ने बधाई दी
गांजा जब्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सतना पुलिस की पूरी टीम को उनकी सूझबूझ और तत्परता के लिए बधाई देता हूं।

ट्रेंडिंग वीडियो