सतना

पापा अब आप देरी से भी आएंगे तो हम नहीं होंगे नाराज, मिस यू…

बिटिया @ वर्क : एक दिन बिटिया के नाम रहा पापा का ऑफिस, बेटियों ने मनलगाकर संभाला कामकाज

सतनाSep 17, 2019 / 12:23 pm

Jyoti Gupta

patrika abhiyan bitiya in office

सतना. बेटिया परिवार ही नहीं, समाज और देश को संभालने में सक्षम हैं बस उन्हे मौका मिलना चाहिए। यह मौका उनके पिता ही उन्हें दे सकते हैं। हम सभी जानते हैं स्कूल और कॉलेज जाने वाली बेटियों में से ही कोई मदर टरेशा बना, किरण बेदी, कल्पना चावला, साइना नेहवाल, लता मांगेश्वर बनीं । जिन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया। बेटियों के सपने को उड़ान की जरुरत है । ये उड़ान वे तभी भर सकती हैं जब घर से ही इसकी शुरुआत की जाए। इसी तारतम्य में पत्रिका द्वारा कई वर्ष से बिटिया ञ्च वर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शहर के वर्कि ंग पैरेंट्स बेटियों को अपने कार्यस्थल पर ले कर जाते हैं। सोमवार को अपने शहर में भी कई पिता बेटियों को अपने कार्य स्थल पर लेकर पहुंचें। जहां पिता ने बेटियों को अपने कार्य की जानकारी दी तो वहीं उनकी लडलियों ने उनके संघर्ष को भी देखा।
जानते हैं बेटियों ने क्या कहा

बिटिया का नाम- आर्या जैन

पिता का नाम- अनुराग जैन

प्रोफेशन- कंज्यूमर गुड डिस्ट्रीब्यूटर अच्छा लगा कि पापा मुझे अपने साथ ऑफिस लेकर आए। मैं भी पापा की तरह कुशल व्यवसायी बनूंगी। पापा ने उनके यहां आने वाले हर प्रोडक्ट की जानकारी दी। इसके बाद प्रोडक्ट किस कंपनी और किस डिजाइन में होते हैं इसकी पहचान बताई। बिलिंग, सप्लाई, डिलेवरी की जानकारी दी। किन जगहों पर किस प्रोडक्ट की अधिक डिमांड है। कैसे किसी नए प्रोडक्ट को मार्केट तक पहुंचाते हैं जानकारी दी। पेमेंट कलेक्शन का मैथेड सिखाया। अब समझ में आया कि वे कितना काम करते हैं।
बिटिया का नाम- नव्या जायसवाल

पिता का नाम- नितिन जायसवाल

प्रोफेशन- कम्प्यूटर सेल्स एंड सर्विसेस वर्क पापा जब शॉप से देर घर आते थे तब मैं नराज होती थी तो क्यों पापा देर से आते हैं। आज जब पापा के कार्यस्थल पर गई तो समझ आया कि वे कितना काम करते हैं। पापा ने मुझे कस्टमर रिलेशनशिप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप जब कस्टमर से अच्छे से बात करते हैं तभी वे आपके यहां शॉपिग करने आते हैं। इसके अलावा कम्प्यूटर की आर्डर कैसे लेते हैं। सेलिंग कैसे करते हैं। कैसे रिकार्ड को कम्प्यूटर में तैयार किया जाता है और खराब कंम्प्यूटर को बनने के लिए कहां भेजा जाता है यह भी बताया।
बिटिया का नाम- रिद्धी लखोटिया

पिता का नाम- दिलीप लखोटिया

प्रोफेशन- मैकेनिकल इंजीनियर पापा का वर्क काफी हार्ड है। वे मैकैनिकल इंजीनियर है। कंपनी के प्लांट के लिए काम करना इजी नहीं है। पल पल मशीनों को चेक करना पड़ता है। कि वे सही से काम कर रही या नहीं। रेगुलर मेंटीनेंस उनका रिप्लेसमेंट कैसे किया जाता है यह सब जानने को मिला। इसके बाद पापा कम्प्यूटर में कैंसे प्लांट की गतिविधियों को फीड करते हैं। मशीनों का विवरण और भी बहुत कुछ सीखा। सच कहंू तो पापा से मैंने हार्ड वर्क सीखा है। पापा सुबह से शाम तक कैसे हर वक्त मशीनों के आस-पास रहते हैं, ये सोच कर मैं दंग हंू।
बिटिया का नाम- शौर्या सोनी

पिता का नाम- अमित सोनी

प्रोफेशन- डायरेक्टर एकेएस जब पापा के ऑफिस गई तो देखा बार बार स्टूडेंट्स उनसे मिलने आ रहे हैं। पापा ने उनकी फीस प्राब्लम को सुना। मैंने देखा कि पापा कैसे उन बच्चों को गंभीरता से सुन रहे थे। कई बच्चे सब्जेक्ट को लेकर पापा से डिस्कशस कर रहे थे। वे हर बच्चे का अटैंडेंस चेक कर रहे थे। डिपार्टमेंट की रिक्वायर को सुन कर उसे पूरा किया। ऑनलाइन ट्रांजक्शन पर किस तरह नजर रखा जाता है यह भी सीखा। संस्थान में कि डेली कितना खर्च हो रहा है। इस विवरण को पापा ने दिखाया। फाइनेंस की फाइल को कैसे वेरीफाई किया जाता है, यह भी जाना।
बिटिया का नाम- शिवाली त्रिपाठी

पिता का नाम- अरुण मणि त्रिपाठी

प्रोफेशन- सिंगर एंड कंपोजर पापा की म्यूजिक क्लास गई। वहां पापा कई बच्चों को म्यूजिक सिखा रहे थे। एक एक बच्चे से एक एक लाइन गाना गवा रहे थे। मैंने भी पापा के साथ गाना गाया। सुर के बारे में बताया। इंस्ट्रूमेंट के साथ कैसे गाना गाते हैं यह सिखाया। मैशप, अनप्लग, रेट्रो वर्जन गीत कैसे होते हैं उनकी एक एक लाइन पापा ने सुनाया। मैं भी पापा की तरह अच्छी सिंगर बनना चाहती हंू। उनके साथ गाना गाना चाहती हंू।

Home / Satna / पापा अब आप देरी से भी आएंगे तो हम नहीं होंगे नाराज, मिस यू…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.