scriptपत्रिका हरित प्रदेश अभियान, शहर को हरा-भरा करने रोपे पौधे | Patrika News
सतना

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान, शहर को हरा-भरा करने रोपे पौधे

6 Photos
5 years ago
1/6

सतना. पत्रिका हरित प्रदेश का कारवां धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। हर रविवार बड़ी संख्या में पौधे रोपे जा रहे हैं। इसी तारतम्य में रविवार को प्रेमनगर स्थित माध्यमिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। जिसमें लायनेस क्लब विंध्य की कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पौधरोपण करने का मकसद था कि इससे हमारा सतना व धरती हरी-भरी रहेगी, स्वच्छ वायु मिलेगा। वहीं जब पौधे फलदार वृद्ध का रूप धारण करेंगे, तो फल व छाया दोनो मिलेगी। इसी उद्देश्य को लेकर नारी शक्ति सुबह ही स्कूल परिसर पहुंचे। जहां एक-एक कर के 51 पौधे रोपे गए। साथ ही उन्हे सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच संवाद हुआ, सभी ने माना कि ये नेक कार्य है, इसको लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। ताकि अभियान को तेज गति दी जा सके।

2/6

रोपे गए फलदार पौधे क्लब मेंबर्स ने पत्रिका के अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। लेकिन, फलदार पौधों की संख्या ज्यादा थी। पौध रोपण के दौरान बताया गया कि आम, नीम, आंवला, बादाम, छायादार में पीपल, अशोक, शीशम औषधियुक्त में तुलसी, अजवाइन, एलोवेरा और फूलों में गुलाब, गुड़हल, गुलमोहर के पौधे लगाए गए।

3/6

4/6

सतना. पत्रिका हरित प्रदेश का कारवां धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। हर रविवार बड़ी संख्या में पौधे रोपे जा रहे हैं। इसी तारतम्य में रविवार को प्रेमनगर स्थित माध्यमिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। जिसमें लायनेस क्लब विंध्य की कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पौधरोपण करने का मकसद था कि इससे हमारा सतना व धरती हरी-भरी रहेगी, स्वच्छ वायु मिलेगा। वहीं जब पौधे फलदार वृद्ध का रूप धारण करेंगे, तो फल व छाया दोनो मिलेगी। इसी उद्देश्य को लेकर नारी शक्ति सुबह ही स्कूल परिसर पहुंचे। जहां एक-एक कर के 51 पौधे रोपे गए। साथ ही उन्हे सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच संवाद हुआ, सभी ने माना कि ये नेक कार्य है, इसको लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। ताकि अभियान को तेज गति दी जा सके।

5/6

संरक्षित करने का संकल्प इस बीच ने पौधे लगाने के साथ ही इन पर पानी डाला और यहां मौजूद शिक्षक को इन पौधों को सुरक्षित रखने और समय समय पर पानी डालकर देखभाल की जिम्मेदारी दी। इसके साथ ही सभी ने लोगों को इस अभियान से जोडऩे और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।

6/6

इन्होंने रोपे पौधे पौधे लगाने में लायनेस विंध्य की अध्यक्ष मोना चोपड़ा, जानवी त्रिपाठी, डॉ. मनीषा निगम, मोनिका कत्याल, शिखा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, अनीता जैन, ममता गुप्ता, सीता गुप्ता , ध्रुवी निगम, इंशान चोपड़ा का सहयोग रहा। इस बीच पत्रिका टीम से यूनिट हेड नरेंद्र खंगारुत, स्थानीय संपादक अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.