scriptMP के इस शहर में लाकडाउन फेल, कोरोना से बचने भगवान की शरण में जनता | People escape from Corona in the shelter of God | Patrika News

MP के इस शहर में लाकडाउन फेल, कोरोना से बचने भगवान की शरण में जनता

locationसतनाPublished: May 20, 2020 01:40:08 am

Submitted by:

Sukhendra Mishra

कोरोना का प्रकोप रोकने शिव मंदिर में मानस पाठ

govardhan pooja, Giriraja Govardhan Poojan, govardhan pooja, indra dev, Devraj Indra, bhagwan shree krishna, gothan diwas, jagatguru shree krishna, shree krishna, Shree krishna janmashtami, God Shree Krishna, Lord Shree Krishna, Jai Shree Krishna, govardhan pooja 2019

इस वजह से इंद्रदेव को मांगनी पड़ी थी श्री कृष्ण को माफी, फिर जो हुआ झूम उठे बृजवासी, उसके बाद…..

सतना. शहर में लाकडाउन लागू हुए 55 दिन बीत चुके हैं। लेकिन लेकिन पुलिस प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण को को रोकने नाकाम रहा है। जिले में बढ़ रहे कोरोना वायरस से बचने जनता अब दो माह से बंद मंदिरों में जाकर राहत के लिए भगवान से गुहार लगा रही है।
जिले को कोरोना वायरस से बचाने जगरुकता मंच द्वारा धवारी चौक स्थित शिव मंदिर में अखंड मानस पाठ किया गया। जागरुकता मंच के सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में रामचरित मानस का अखंड पाठ किया गया । मंदिर में दिनभर भजन कीर्तन गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से विश्वव्यापी महामारी से देश की जनता को बचाने की प्रार्थना की। । मानस पाठ की समाप्ति पर गरीब जतना को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
इस कार्य में मंच के सयोजक एके सिंह बघेल,गंगा निगम, रमेश निगम,राम भुवन शर्मा, बनटा यादव,शिव शंकर त्रिपाठी,महेश दहिया,ओएन श्रीवास्तव,रामफल त्रिपाठी,फूलचंद विश्वकर्मा आदि भक्तो ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो