scriptपीएचईकर्मियों ने मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल | PHE workers started strike for demands | Patrika News

पीएचईकर्मियों ने मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल

locationसतनाPublished: Oct 17, 2019 01:39:45 am

Submitted by:

Sonelal kushwaha

उग्र आंदोलन की चेतावनी

PHE workers started strike for demands

PHE workers started strike for demands

सतना. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सिविल लाइन थाने के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार को लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने छत्रपाल सिंह व लाला दाहिया को तिलक लगाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। प्रांतीय सचिव शिवचरण कुशवाहा ने बताया कि पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री नियमों की अनदेखी कर कर्मचारी हितों से कुठाराघात कर रहे हैं। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। समय रहते समस्याओं का समाधान न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा व कर्मचारी नेता अशोक सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान कर्मचारी नेता पुष्पराज सिंह, रामकृपाल कोल, राममिलन शुक्ला, रमजान खान, स्वामीदीन कुशवाहा, चांद मोहम्मद, बेनी माधव पटेल, रामदयाल कुशवाहा, शंकरदीन बंशकार, सुदामा दाहिया, द्वारिका गौतम, रामकृपाल कोल, राममिलन शुक्ला, रमजान खान, स्वामीदीन कुशवाहा, चांद मोहम्मद, बेनी माधव पटेल, रामदयाल कुशवाहा, शंकरदीन बंशकार, सुदामा दाहिया, रुद्रधर द्विवेदी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो