scriptलोकसभा चुनाव 2019: MP में यहां बने 104 पिंक बूथ और 382 आदर्श मतदान केंद्र, जानिए क्या है खास | pink booth kya hai pink polling booth in mp model polling station eci | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: MP में यहां बने 104 पिंक बूथ और 382 आदर्श मतदान केंद्र, जानिए क्या है खास

locationसतनाPublished: May 05, 2019 03:02:47 pm

Submitted by:

suresh mishra

लोकसभा चुनाव 2019: MP में यहां बने 104 पिंक बूथ और 382 आदर्श मतदान केंद्र, जानिए क्या है खास

pink booth kya hai pink polling booth in mp model polling station eci

pink booth kya hai pink polling booth in mp model polling station eci

सतना। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। 382 मतदान केंद्रों को आदर्श केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। यहां मतदाताओं के लिए वेटिंग रूम बनाए गए हैं। महिला मतदाता अपने बच्चों को स्तनपान करा सकें, इसके लिये आंचल केंद्र भी बनाया गया है। इन केंद्रों में ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी होगी।
तो छाया के लिए अलग से इंतजाम भी किए जाएंगे। सतना नगर निगम क्षेत्र में आदर्श मतदान केंद्रों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इन केन्द्रों को अलग-अलग बैंकों ने गोद लेकर अपने स्तर पर साज सज्जा की है। यहां शीतल पेयजल, ठंडी हवा की व्यवस्था की जा रही है तो मतदाताओं के लिये बारी का इंतजार करने बैठने की सहज सुविधा की गई है।
मतदान दलों को भेजने अलग व्यवस्था
मतदान के बाद मतदान दल अपनी मतदान सामग्री जमा करवा कर अपने घरों तक आसानी से पहुंच सकें, इसके अलग से वाहनों का इंतजाम किया गया है। ये वाहन अलग अलग विधानसभावार सामग्री जमा स्थल पर खड़े रहेंगे। वहीं दूर दराज से अलग कोई मतदान दल आता है तो उनके रुकने के इंतजाम भी किए गए हैं।
महिलाएं ही करवाएंगी मतदान
जिला निर्वाचन ने दो विधानसभाओं में 104 पिंक बूथ बनाए गए हैं। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य सभी मतदानकर्मी महिलाएं होंगी। सतना विधानसभा में नगरीय क्षेत्र में 92 तथा रैगांव विस में 12 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन्हें इस बार आल वुमेन बूथ नाम दिया गया है।
महिला बल रहेगा तैनात

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इनके रुकने के लिये मतदान केन्द्रों में उनकी मर्यादा का ध्यान रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन केन्द्रों में नजर रखने के लिये महिला बल को सचेत किया गया है जो सतत गश्त करेंगे। इसके अलावा मतदान के बाद इन केन्द्रों की सामग्री जमा करने के लिये अलग काउंटर बनाए जाएंगे। ताकि महिलाओं को ज्यादा परेशान न होना पड़े और वे तत्काल अपनी सामग्री जमा कर समय पर घर जा सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो