scriptचार गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज पर खिलाडिय़ों ने जमाया कब्जा | Players captured four gold, 5 silver and 7 bronze | Patrika News

चार गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज पर खिलाडिय़ों ने जमाया कब्जा

locationसतनाPublished: Jan 18, 2020 03:13:07 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

सेकंड वेस्ट जोन पंचक सिलाट चैंपियनशिप

Players captured four gold, 5 silver and 7 bronze

Players captured four gold, 5 silver and 7 bronze

सतना. कठिन परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती। कुछ एेसा ही कारनामा शहर के कराते प्लेयर्स ने कर दिखाया। देवास में आयोजित सेकंड वेस्ट जोन पंचक सिलाट चैंपियनशिप में माया कराते क्लब के 15 खिलाडि़यों ने भाग लिया। गोवा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दमन एवं दीप के लगभग 400 खिलाडिय़ों के बीच इन प्लेयर्स ने 16 मेडल जीत कर शहर ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफ ी पर कब्जा जमाया।
वजन 19 किलो में पावनी गुप्ता, वजन 50 किलो में चिराग भोजवानी, वजन 20 किलो में ऐश्वर्या रुसिया व वजन 50 किलो में रमेश चौहान ने गोल्ड मेडल जीता । वजन 30 किलो में यशवंत सिंह, वजन 40 किलो में तुषार तिवारी, वजन 40 किलो में रुक्मणी मिश्रा, वजन 45 किलो में छाया शिवहरे ने सिल्वर मेडल जीता। वजन 80 किलो में अमन केवट को सिल्वर और ब्रोंज मेडल जीता। वजन 60 किलो में ऋ षि राज शुक्ला, वजन 70 किलो में अनुराग तिवारी, वजन 30 किलो में श्रेयांश राठौर, वजन 40 किलो में अमित रजक, वजन 35 किलो में तनिष्क सेनानी, वजन 56 किलो में दिवा करमानी ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर शहर का मान बढ़ाया। सभी खिलाडि़यों का मार्गदर्शन क्लब के संचालक व कोच सिहान गुड्डू कनोजिया ने किया। इस चैंपियनशिप के चयनित खिलाड़ी नासिक में होने वाली ऑल इंडिया सिलाट चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर अध्यक्ष डॉ हेमंत कुमार डेनियल, विकास जोली, जान सत्या बाबू, डॉ. संतोष शर्मा, सतेंद्र मिश्रा, दीपक अग्रवाल, हेमंत सिंह चौहान, आसम खोखर, गीतेश्वर सिंह, रत्नाकर चतुर्वेदी, मुरलीधर भोजवानी, शैलेंद्र गर्ग, प्रशांत श्रीवास्तव, वीरेंद्र सहाय सक्सेना, वीरेंद्र करमानी, राज गुप्ता, राहुल जैन, प्रतीक अग्रवाल, राम अग्रवाल, राम अवतार त्रिपाठी , बसंत शर्मा, राजेश अग्रवाल, रंजना सोनी, हिमांशु सोनी, आशीष महेश्वरी, कमलभान सिंह ने बधाई दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो