scriptथाई स्पर्धा में जिले के खिलाडि़यों ने जीते मेडल | Players of the district won medals in Thai competition | Patrika News

थाई स्पर्धा में जिले के खिलाडि़यों ने जीते मेडल

locationसतनाPublished: Oct 11, 2019 10:07:32 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

रीवा संभाग का नाम रोशन

Players of the district won medals in Thai competition

Players of the district won medals in Thai competition

सतना. हाल ही में इंदौर में 65 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत थाई प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें 10 संभाग के 320 खिलाडि़यों ने भाग लिया। जिला थाई बॉक्सिंग संघ के सचिव रमाकांत ने बताया कि प्रतियोगिता में रीवा संभाग की ओर से सतना से 13 खिलाड़ी शामिल हुए। इन खिलाडि़यों ने एक स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक, पांच कास्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। 19 वर्ष बालक वर्ग में 75 किलोग्राम भार में शिवम सिंह ने स्वर्णपदक, 60 किलोग्राम भार में मनीष कुशवाहा रजत पदक , 65 किलोग्राम भार में कर्ण अहिरवार ने कास्य पदक हासिल किया। 19 वर्ष बालिका में 54 किलोग्राम में गीताजंलि प्रजापति ने रजत पदक, 52 किलोग्राम भार में साक्षी पांडेय ने रजत, 40 किलोग्राम भार में वर्खा वर्मा में कास्य पदक जीता। 17 वर्ष बालक में 56 किलोग्राम भार में देवेंद्र पांडेय ने रजत पदक, शिवा बागरी, अजय वर्मन, रवि गुप्ता ने कास्य पदक जीता। जबकि 17 वर्ष बालिका में 44 किलोग्राम भार में सीमा प्रजापति ने रजत पदक और 40 किलोग्राम भार में समृद्धि विश्वकर्मा ने कास्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर सतना जिलाधिकारी टीपी सिंह, जिला क्रीडाअधिकारी मीना त्रिपाठी, दल प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने बधाई दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो