सर्वाधिक गड़बड़ी रामनगर में समीक्षा में पाया गया कि रामनगर जनपद में सबसे ज्यादा अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया है। यहां कुल 36 अपात्रों को राशि जारी की गई थी। अन्य जनपदों की स्थिति देखें तो अमरपाटन में 5, मैहर में 23, मझगवां में 27, नागौद में 4, रामपुर बाघेलान में 23, सोहावल में 13 तथा उचेहरा में 8 अपात्रों का चयन करते हुए उनके खाते में राशि जारी कर दी गई थी। इस तरह से 139 अपात्र योजना से लाभान्वित हो गए थे।
यहां गलत खातों में भेज दी राशि
तीन हितग्राहियों के नाम ऐसे सामने आए थे, जिनकी राशि गलत खातों में डाल दी गई थी। इसमें उचेहरा के दो तथा अमरपाटन जनपद का एक हितग्राही शामिल है। इनकी भी राशि वापस कर राज्य नोडल खाते में डाली गई है।

पोर्टल से डिलीट होंगे अपात्रों के नाम 139 हितग्राहियों से राशि वापस लेने के बाद इसे राज्य के नोडल खाते में जमा करा दिया गया है। इन हितग्राहियों के दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड हो चुके हैं। अब पोर्टल से इन अपात्रों के नाम डिलीट करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। साथ ही जिन गलत खातों में राशि जारी हो गई थी उसे पात्र खाते में डालने की प्रक्रिया भी प्रारंभ है।