सतना

कार में लोड गांजा की खेप पकड़ाई, पहले बदमाशों ने बदला रूट तो पुलिस निकली एक कदम आगे

गोविंदगढ़ और मनगवां पुलिस ने की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

सतनाJan 17, 2020 / 07:41 pm

suresh mishra

Police caught a consignment of hemp loaded in two four wheeler vehicle

रीवा। मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने दो चार पहिया वाहन में लोड गांजा की एक बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। बताया गया कि चार पहिया वाहनों में सवार 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। स़ूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ से शहडोल के रास्ते गांजा चोरी-छिपे रीवा लाया जा रहा था। जिसको पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक गांजा की एक बड़ी खेप गुरुवार को रीवा आने की सूचना पुलिस को मिली थी। जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों के ये बात पता चली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने पूरा प्लान बनाकर एसपी को बताया। तुरंत एसपी आबिद खान ने गोविंदगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि गोविंदगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर दी लेकिन बदमाशों ने अपना रूट बदल लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर लिया और आगे मनगवां पुलिस ने घेराबंदी कर दी। आखिरकार दोनों थानों की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को पकड़ लिया। जब्त दोनों वाहनों में 5 लोग सवार थे। जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
रात के बजाय दिन में की वारदात
गाड़ी की तलाशी के दौरान दो बैग मिले जिसमें गांजा भरा हुआ था। वाहन सहित आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मानें तो पकड़े गए आरोपी क्षेत्र में गांजा बिक्री का कारोबार कर रहे थे। पुलिस उनसे अन्य तस्करों के संबंध में जानकारियां जुटाने में लगी है। प्रथम दृष्टया पुलिस गांजा की खेप छत्तीसगढ़ से आने की जानकारी दे रही है। वहां से तस्कर फोर व्हीलर गाड़ियों में गांजा लोड करके शहडोल होते हुए रीवा आए थे। इस बार तस्करों ने रात के बजाय दिन का समय चुना था ताकि भीड़ भाड़ में पुलिस वाहन न समझ सके।

Home / Satna / कार में लोड गांजा की खेप पकड़ाई, पहले बदमाशों ने बदला रूट तो पुलिस निकली एक कदम आगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.