scriptPrice control centers will be set up in all the districts of MP | satna: मध्यप्रदेश के सभी जिलो में स्थापित होंगे मूल्य नियंत्रण केंद्र | Patrika News

satna: मध्यप्रदेश के सभी जिलो में स्थापित होंगे मूल्य नियंत्रण केंद्र

locationसतनाPublished: Nov 08, 2022 10:56:46 am

Submitted by:

Ramashankar Sharma

अभी तक सिर्फ 11 जिलों में स्थापित हैं केन्द्र

भारत सरकार इनके जरिये रखेगी बाजार पर नजर

food.jpg
satna: मध्यप्रदेश के सभी जिलो में स्थापित होंगे मूल्य नियंत्रण केंद्र
सतना. भारत सरकार मूल्य नियंत्रण केन्द्रों के माध्यम से 22 आवश्यक वस्तुओं के दैनिक बाजार भाव की मॉनीटरिंग करती है। यह काम उपभोक्ता मामला विभाग करता है। अभी तक प्रदेशों में चिन्हित जिलों में ही मूल्य नियंत्रण केन्द्र स्थापित हैं। लेकिन भारत सरकार ने बाजार के मूल्यों की सटीक जानकारी के लिये देश के प्रत्येक जिले में मूल्य नियंत्रण केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में अभी 11 जिलो में ये केन्द्र स्थापित है। लिहाजा शेष 41 जिलों में केन्द्र खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में संचालक खाद्य ने सभी संबंधित जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिख कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.