scriptपुरवा नहर ओवरलो, खमरिया तिवरियान गांव में घुसा पानी | Purva canal overflow, water entered Khamaria Tivarian village | Patrika News

पुरवा नहर ओवरलो, खमरिया तिवरियान गांव में घुसा पानी

locationसतनाPublished: Jul 28, 2021 01:24:06 am

Submitted by:

Sonelal kushwaha

बाणसागर के एसडीओ देररात पहुंचे गांव

Purva canal overflow, water entered Khamaria Tivarian village

Purva canal overflow, water entered Khamaria Tivarian village

सतना. दिनभर चली बारिश ने खमरिया तिवरियान गांव में कहर बरपा दिया। बाणसागर की पुरवा नहर क्रमांक दो ओवर लो हो गई और पानी गांव में घुस गया। करीब एक दर्जन से ज्यादा घरों में पानी भरने से लोगों की गृहस्थी बर्बादी की कगार पर आ गई। गांव में पानी भरने की सूचना बाणसागर के जिमेदारों को दी गई। देरशाम एसडीओ शंभू नाथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
गांव के राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि बाणसागर नहर में जो पुलिया बनी है, वह बहुत ही नीचे है। अब निर्माण कार्य चल रहा था, तभी ग्रामीणों ने इस संबंध में जिमेदारों को अवगत कराया था, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। हालात यह हो गए कि जब नहर में पानी छोड़ा जाता है या फिर बरसात में पानी ओवरलो होकर गांव में घुसने लगता है। तिवारी की मानें तो इस संबंध वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार अवगत कराया गया पर कोई समाधान नहीं हुआ। खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

इनके घरों में घुसा पानी
नहर के ओवरलो होने से धर्मराज तिवारी, नर्मदा प्रसाद द्विवेदी, विजय दाहिया, श्यामसुंदर दाहिया, रामभुवन तिवारी, दयानंद तिवारी, रामदीन तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, माधवसिंह तिवारी, सुरेश तिवारी, विनोद शुक्ला सहित अन्य ग्रामीणों के घरों में पानी घुसा है।
गिरने की कगार पर कच्चे मकान
ग्रामीणों ने बताया कि पानी की जद में कई कच्चे मकान भी हैं। यदि समय रहते पानी नहीं निकाला जाता तो ये मकान गिर सकते हैं। साथ ही घरों में रखा गृहस्थी का सामान भी नष्ट होने की कगार पर है। ऐसे में जल्द पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।

एसडीओ बोले-गेट खुलवा दिया है
ग्रामीणों की सूचना पर देररात मौके पर पहुंचे बाणसागर विभाग के एसडीओ शंभूनाथ ने स्थिति का आंकलन करने के बाद बाणसागर के गेट खुलवा दिए हैं। साथ ही नहर में पानी छोडऩा भी बंद करा दिया है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान का आश्वासन दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो