scriptRaigaon assembly by election counting 2021: भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, सातवें चक्र के बाद कांग्रेस को बढ़त | Raigaon assembly by election counting 2021 Tough competition between BJP and Congress | Patrika News

Raigaon assembly by election counting 2021: भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, सातवें चक्र के बाद कांग्रेस को बढ़त

locationसतनाPublished: Nov 02, 2021 12:19:37 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-तीसरे चक्र में ही कांग्रेस को बढ़त मिली पर चौथे चक्र में पिछड़ गई-फिर छठवें चक्र में कांग्रेस ने फिर से बनाई बढ़त

रैगांव विधानसभा उपचुनाव मतगणना शुरू

रैगांव विधानसभा उपचुनाव मतगणना शुरू

सतना. Raigaon assembly by election counting 2021 मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले चार चक्र तक बीजपी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से आगे रही। हालांकि तीसरे चक्र की गिनती के बाद से दोनों के बीच मतों का अंतर कम होना शुरू हुआ और सातवें चक्र तक पहुंचते-पहुंचते कांग्रेस ने भाजपा पर 1489 मतों से बढ़त बना ली। सातवें चक्र की गिनती के बाद भाजपा को जहां 19863 मत मिले थे वहीं कांग्रेस 21352 मत हासिल कर आगे निकल गई थी।
बता दें कि गत 30 अक्टूबर को हुए मतदान में 69.21फीसद लोगों यानी कुल 2 लाख 9 हजार 610 मतदाताओं में एक लाख 43 हजार 213 मतदाताओं ने मतदाधिकार का इस्तेमाल किया था। उसके बाद ईवीएम को सतना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट शाला वेंकट- 1 के स्टांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था। मतदान की समाप्ति से लेकर मतगणना शुरू होने तक सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधि लगातार सुरक्षा में लगे रहे। रात-रात भर पहरा दिया। मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की कल्पना वर्मा से 936 मतों से बढ़त बना ली। पहले चक्र में प्रतिमा को जहां 31 64 मत मिले वहीं कल्पना को 2228 मत। दूसरे चक्र की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा की प्रतिमा बागरी को कुल 6023 और कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना को 5754 मत प्राप्त हुए थे। तीसरे चक्र की गिनती के बाद कांग्रेस ने बढ़त बनानी शुरू की। तीसरे चक्र की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवा को 3145 मत जबकि भाजपा को 2940 मत मिले, इस तरह से कांग्रेस ने 64 मत से बढ़त बना ली। लेकिन चौथे चक्र के बाद भाजपा फिर से आगे निकल गई। चार चक्र की गिनती के बाद स्थिति ये रही कि कांग्रेस को जहां 2772 मत मिले थे वहीं भाजपा 2928 मत प्राप्त कर 220 मतों से बढ़त बनाए हुए थी। छठवें चक्र में कांग्रेस न फिर स 692 मतों से बड़त बना ली। वहीं सातवे चक्र के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रतिमा बागरी से 1489 मतों से आगे निकल गईं। सातवे चक्र की गिनती के बाद कांग्रेस को जहां कुल 21352 मत मिले थे वहीं 19863 मतों के साथ भाजपा दूसरे पायदान पर पहुंच गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो