scriptवाराणसी का युवक सतना में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार | Rape accused arrested in Satna | Patrika News

वाराणसी का युवक सतना में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

locationसतनाPublished: Sep 18, 2020 01:37:36 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-सतना पुलिस दुष्कर्म आरोपियों पर हुई सख्त

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार  (प्रतीकात्मक फोटो)

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

सतना. वाराणसी के मूल निवासी युवक को सतना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। वैसे भी इन दिनों सतना पुलिस ने ऐसे आरोपियों की धरपकड़ और कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस क्या पूरा सतना प्रशासन ऐसी गंदी हरकत करने वालों को सबक सिखाने में जुट गया है।
अभी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का प्रकरण चल ही रहा है कि एक अन्य दुष्कर्म आरोपी को सतना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह युवक यूपी के वाराणसी जिले के फूलपुर का निवासी है। इसके खिलाफ एक महिला ने नयागांव पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि रात्रि 2 बजे विवेक सेन द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। किसी को बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाना नयागांव में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी नयागांव आरबी त्रिपाठी और सहकर्मी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी।
पुलिस को 24 घंटे में ही सफलता हासिल हुई जब मोहकमगढ़ मोड़ के पास आरोपी विवेक सेन उर्फ आशु पिता शिरोमणि सेन (उम्र 28 वर्ष) निवासी सराय देवराइन थाना फूलपुर जिला बनारस उत्तरप्रदेश हाल आरोग्यधाम किराए का मकान थाना नयागांव जिला सतना को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो