scriptआज इन राशि वालों को मिलने वाला है अपार धन | rashifal kaise dekha jata hai aaj ka rashifal today's Horoscope | Patrika News

आज इन राशि वालों को मिलने वाला है अपार धन

locationसतनाPublished: May 22, 2019 03:37:59 pm

Submitted by:

suresh mishra

आज इन राशि वालों को मिलने वाला है अपार धन

rashifal kaise dekha jata hai aaj ka rashifal today's Horoscope

rashifal kaise dekha jata hai aaj ka rashifal today’s Horoscope

सतना। 21 मई से कई राशि वालों का भाग्य उदय हो रहा है। वहीं कई राशि वालों के लिए मिला-जुला असर रहेगा। बुधवार को मेष राशि के लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। उन्हें हल करने के लिए आपको होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की जरूरत है। जबकि वृषभ राशि वाले संतान की सफलता से खुश रहेंगे। धन का आगमन होने की संभावना रहेगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आप अपनी हेल्थ को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. नागेन्द्र तिवारी के अनुसार मिथुन राशि वालों को आज के दिन एकाग्रचित्त होकर काम करें, सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति में कुछ शंका रहेगी। आज के दिन गौशाला में गायों के लिए हरे चारे का दान करें। वहीं कर्क राशि वालों को अचानक धन प्राप्त होगा। राजनीति में आप का प्रभाव बढ़ेगा। कुछ घरेलू कारणों के कारण आज के दिन आपके अंदर कुछ नकारात्मकता छाई रहेगी। दूसरे के पचड़े में ना पड़े।
आज का राशिफल

मेष: आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। उन्हें हल करने के लिए आपको होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है।

वृषभ: संतान की सफलता से खुश रहेंगे। धन का आगमन होने की संभावना रहेगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आप अपनी हेल्थ को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
मिथुन: आज के दिन एकाग्रचित्त होकर काम करें, सफलता जरुर मिलेगी। धन प्राप्ति में कुछ शंका रहेगी। आज के दिन गौशाला में गायों के लिए हरे चारे का दान करें।

कर्क: अचानक आपको धन प्राप्त होगा। राजनीति में आप का प्रभाव बढ़ेगा। कुछ घरेलू कारणों के कारण आज के दिन आपके अंदर कुछ नकारात्मकता छाई रहेगी। दूसरे के पचड़े में ना पड़े।
सिंह: जॉब को लेकर आज के दिन आप परेशानी महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे। मन में बेचैनी व घबराहट बनी रह सकती है। यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है।

कन्या: विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधी कुछ परेशानियां हल होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आप बाहर जा सकते हैं।
तुला: व्यापार/जॉब में आज के दिन कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भवन निर्माण संबंधी योजनाएं बन सकती हैं। संतान की कैरियर की चिंता रहेगी।

वृश्चिक: किसी विशिष्ट जन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
धनु: जोश भर देने वाले अवसर आज आपको मिल सकते है। आपको आशावादी रहकर अपने कार्यक्षेत्र आ रही रुकावट को दूर करना होगा। मित्रों का साथ बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।

मकर: ऑफिस के कार्यों को लेकर आज के दिन व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा। योजना सफल होगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ: पारिवारिक सुख-शांति के कारण मन में उत्साह रहेगा। आज के दिन खानपान का पूरा ख्याल रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मीन: व्यापार संबंधी लाभ मिलेगा। किसी को बिना मतलब की सलाह ना दें। अंडा और अंडे की बनी वस्तु का सेवन ना करें। व्यर्थ के खर्चे परेशान करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो