scriptसात नगरीय निकायों का आरक्षण पूरा, नागौद में आई आपत्ति | Reservation of seven urban bodies complete, objection in Nagod | Patrika News

सात नगरीय निकायों का आरक्षण पूरा, नागौद में आई आपत्ति

locationसतनाPublished: Jan 24, 2020 01:40:17 am

Submitted by:

Ramashankar Sharma

चुनाव शहर सरकार का: नगर पंचायत अमरपाटन, रामपुर बाघेलान, कोठी, बिरसिंहपुर, जैतवारा, उचेहरा और नागौद की आरक्षण प्रक्रिया बिना विवाद के पूरी
अब 29 जनवरी को नगर निगम सतना, नगर पंचायत रामनगर और चित्रकूट की होगी आरक्षण प्रक्रिया

Reservation of seven urban bodies complete, objection in Nagaud

Reservation of seven urban bodies complete, objection in Nagaud

सतना. शहर सरकार के चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी के तहत गुरुवार को जिले की सात नगरीय निकायों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। संयुक्त कलेक्ट्रेट के विभिन्न कक्षों में नगर पंचायत आरक्षण की प्रक्रिया प्राधिकृत अधिकारियों ने पूरी करवाई। नगर पंचायत अमरपाटन, रामपुर बाघेलान, कोठी, बिरसिंहपुर, जैतवारा, उचेहरा और नगर पंचायत नागौद की आरक्षण प्रक्रिया को शांति पूर्ण तरीके से पूरा कर लिया गया। नागौद नगर पंचायत में दो वार्डों के आरक्षण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। उधर, परिसीमन संशोधन के कारण नगर पंचायत रामनगर और चित्रकूट सहित सतना नगर निगम का आरक्षण 29 जनवरी को होगा। मैहर और कोटर नगर पंचायतों का कार्यकाल शेष होने के कारण प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
नगर पंचायत कोठी… चार वार्ड अनुसूचित जाति के लिए
नगर पंचायत कोठी के 13 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया एसडीएम रघुराजनगर पीएस त्रिपाठी ने पूरी कराई। अनुसूचित जाति के लिए ४ वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड की संख्या 1, ओबीसी के लिए 4, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 2, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए शून्य, ओबीसी महिला के लिए 2 तथा महिलाओं के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 1 तीरथराज वार्ड एसटी, वार्ड 2 स्वामी विवेकानंद वार्ड ओबीसी, वार्ड 3 आम्बेडकर वार्ड एससी महिला, वार्ड 4 रामकृष्ण दीवान वार्ड ओबीसी, वार्ड 5 श्यामशाह वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 6 महेश्वर प्रसाद मिश्रौलिया वार्ड सामान्य महिला, वार्ड 7 सीतारमण वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 8 सामान्य, वार्ड 9 सामान्य, वार्ड 10 नारेंद्र सिंह वार्ड सामान्य महिला, वार्ड 11 नेहरू वार्ड एससी, वार्ड 12 विवेकानंद वार्ड एससी महिला और वार्ड 13 तिलकराज वार्ड एससी आरक्षित हुआ है। इस दौरान तहसीलदार मानवेंद्र ङ्क्षसह और ऋषि सिंह मौजूद रहे।
नगर पंचायत रामपुर बाघेलान… महिलाओं के लिए तीन वार्ड आरक्षित

नगर पंचायत रामपुर बाघेलान के 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया एसडीएम रामपुर बाघेलान संस्कृति शर्मा ने पूरी कराई। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 2, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड 3, ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड 4, अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित वार्ड 1, अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित कुल वार्ड 2, ओबीसी महिला के लिए आरक्षित वार्ड 2, महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 3 रही। तय आरक्षण के तहत वार्ड 1 पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 2 संत तुलसीदास वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 3 संत कबीरदास वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड अनुसूचित जनजाति, वार्ड 5 सामान्य, वार्ड 6 रानी दुर्गावती वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड 7 सरदार बल्लभभाई पटेल वार्ड ओबीसी, वार्ड 8 महात्मागांधी वार्ड ओबीसी, वार्ड 9 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 10 अनारक्षित, वार्ड 11 सरदार भगत सिंह वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड 12 भीमराव अंबेडकर वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड 13 स्वामी विवेकानंद वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 14 चंद्रशेखर आजाद वार्ड अनारक्षित महिला और वार्ड 15 अनारक्षित रहा।
नगर पंचायत जैतवारा… अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड ही नहीं
नगर पंचायत जैतवारा के 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया एसडीएम एचके धुर्वे ने कराई। यहां अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 5, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड 0, ओबीसी के लिये आरक्षित वार्ड 4, अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कुल वार्ड 3, अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित कुल वार्ड 0, ओबीसी महिला के लिए आरक्षित वार्ड 2, महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 3 रही। तय आरक्षण के तहत वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित, वार्ड 2 आजाद वार्ड ओबीसी, वार्ड 3 नेहरू वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 आम्बेडकर वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड 5 दीनदयाल वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड 6 तिलक वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 7 अनारक्षित, वार्ड 8 प्रियदर्शिनी वार्ड ओबीसी, वार्ड 9 मालवीय वार्डअनारक्षित महिला, वार्ड 10 सुभाषचंद्र बोस वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 11 विवेकानंद वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 12 भगत सिंह वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 13 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 14 अनारक्षित, वार्ड 15 सरदार पटेल वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पंचायत बिरसिंहपुर…महिलाओं के लिए चार वार्ड

नगर पंचायत बिरसिंहपुर के 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया एसडीएम एचके धुर्वे ने कराई। यहां अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 4, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड 0, ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड 4, अनुसूचित जाति की महिला के लिये आरक्षित कुल वार्ड 2, अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित कुल वार्ड 0, ओबीसी महिला के लिए आरक्षित वार्ड 2, महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 4 रही। तय आरक्षण के तहत वार्ड क्रमांक 1 डॉ जाकिर हुसैन वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 2 सुभाष वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड 3 सरदार पटेल वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 4 आजाद वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 5 तिलक वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 6 अनारक्षित, वार्ड 7 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड ओबीसी, वार्ड 8 गांधी वार्ड ओबीसी, वार्ड 9 अनारक्षित, वार्ड 10 लक्ष्मी बाई वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 11 अंबेडकर वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड 12 विवेकानंद वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14 दुर्गावती वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 15 संत रविदास वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पंचायत अमरपाटन…ओबीसी महिला के लिए 2 वार्ड
नगर पंचायत अमरपाटन के 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया एसडीएम अमरपाटन धीरेंद्र सिंह ने पूरी कराई। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 3, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कुल वार्ड 1, ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड 4, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित कुल वार्ड 2, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड 0, ओबीसी महिला के लिए आरक्षित वार्ड 2 तथा महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 4 रही। आरक्षण के बाद नगर के वार्डों की जो स्थिति बनी उसमें वार्ड क्रमांक 1 महात्मा गांधी वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 2 इंदिरा गांधी वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 3 पं जवाहरलाल नेहरू वार्ड अनुसूचित जनजाति, वार्ड 4 अनारक्षित, वार्ड 5 डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 6 लालबहादुर शास्त्री वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 7 डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 8 महाराणा प्रताप वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड 9 संजय वार्ड ओबीसी, वार्ड 10 अनारक्षित, वार्ड 11 भगत सिंह वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 12 राजीव गांधी वार्ड ओबीसी, वार्ड 13 गौरीशंकर वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 14 अनारक्षित, वार्ड 15 शिवाजी वार्ड अनारक्षित महिला रहा।
नगर पंचायत नागौद…वार्ड पांच के लिए आपत्ति दर्ज

नगर पंचायत नागौद के 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते ने पूरी कराई। यहां अनुसूचित जाति के लिए कुल 3 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड की संख्या 0, ओबीसी के लिए 4, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 2, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए शून्य, ओबीसी महिला के लिए 2 तथा महिलाओं के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। तय आरक्षण प्रक्रिया के तहत वार्ड 1 महात्मागांधी वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 2 महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 3 स्वामी विवेकानंद वार्ड ओबीसी, वार्ड 4 अनारक्षित, वार्ड 5 अनारक्षित, वार्ड 6 जवाहर लाल नेहरू वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 7 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 8 अनारक्षित, वार्ड 9 सरदार भगत सिंह वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 10 लालबहादुर शास्त्री वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 11 सुधेश वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 12 सुभाषचंद्र बोस वार्ड ओबीसी, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14 शिवाजी वार्ड अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 15 डॉ अंबेडकर वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। यहां पर वार्ड आरक्षण और परिसीमन को लेकर वार्ड 5 के आरक्षण पर एक व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसकी आपत्ति दर्ज करते हुए निराकरण के बाद सूचित करने कहा गया है।
नगर पंचायत उचेहरा…2 वार्ड ओबीसी महिला के लिए
नगर पंचायत उचेहरा के 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते ने पूरी करवाई। यहां अनुसूचित जाति के लिए कुल 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड की संख्या 0, ओबीसी के लिए 4, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 2, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए शून्य, ओबीसी महिला के लिए 2 तथा महिलाओं के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। तय आरक्षण प्रक्रिया के तहत वार्ड क्रमांक 1 डॉ राममनोहर लोहिया वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 2 विष्णु बराह वार्ड ओबीसी, वार्ड 3 संत रैदास वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड 4 जानकी रमण वार्ड अनुसूचित जाति, वार्ड 5 संजय गांधी वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 6 दीनदयाल वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 7 मीरा बाई वार्ड ओबीसी, वार्ड 8 पंडित नेहरू वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 9 अनारक्षित, वार्ड 10 सुभाष वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 11 मुखर्जी वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 12 अनारक्षित, वार्ड 13 डॉ अब्दुल कलाम आजाद वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 14 डॉ आम्बेडकर वार्ड अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 15 अनारक्षित घोषित किया गया है।
सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त

नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। कलेक्ट्रेट परिसर में जहां पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं जिन कक्षों में आरक्षण की प्रक्रिया जारी थी, उसके बाहर भी पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। लेकिन आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह से शांति पूर्वक निपटी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो