scriptकुडो में रीवा संभाग को तीसरा स्थान | Rewa division third place in Kudo | Patrika News

कुडो में रीवा संभाग को तीसरा स्थान

locationसतनाPublished: Oct 20, 2019 09:22:04 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

65वीं राज्यस्तरीय शालेय कुडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाडि़यों ने सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

Rewa division third place in Kudo

Rewa division third place in Kudo

सतना. सागर में आयोजित 65वीं राज्यस्तरीय शालेय कुडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाडि़यों ने सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रीवा संभाग से मात्र 16 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और विभिन्न संभागों से आई 40 से 50 सदस्यों वाली टीम के खिलाडिय़ों को पदक तालिका में पीछे छोड़ते हुए ओवरऑल तीसरा स्थान पाया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले जिले के खिलाडिय़ों में सद्गुरु पब्लिक स्कूल के मानस द्विवेदी ने 14 वर्ष बालक 33 से 36 किग्रा, प्रतिष्ठा द्विवेदी ने 14 वर्ष बालिका 52 किलो से अधिक भार वर्ग, सचिन सिंह तोमर 17 वर्ष बालक 57 से 61 किग्रा और घनश्याम निषाद 19 वर्ष बालक 61 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में किसी भी एक विद्यालय द्वारा संभाग का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसी के साथ चारों खिलाड़ी दिसंबर 16 से 20 तक मध्यप्रदेश की मेजबानी में सागर में होने वाली राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जबकि इसी स्कूल के मुदित गुप्ता ने रजत और सत्येंद्र प्रताप ने कांस्य पदक जीता। भुवंश प्रिज्म स्कूल के सम्राट सिंह तिवारी ने कांस्य पदक, सतना पब्लिक स्कूल की प्रगति अग्रवाल ने कांस्य पदक, ग्रीन स्कूल के अभ्युदय पांडे ने कांस्य पदक जीता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो