scriptरीवा शर्मसार: दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप, घर में घुसकर तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम | Rewa gang rape latest crime : 2 accused arrested Gadh police incident | Patrika News

रीवा शर्मसार: दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप, घर में घुसकर तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

locationसतनाPublished: Nov 22, 2019 04:20:47 pm

Submitted by:

suresh mishra

गढ़ थाना क्षेत्र की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa gang rape latest crime : 2 accused arrested Gadh police incident

Rewa gang rape latest crime : 2 accused arrested Gadh police incident

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत एक गैंगरेप की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया गया कि घर में घुसकर दो सगी बहनों के साथ तीन युवकों ने बलात्कार किया है। बड़ी बहन को एक युवक ने हवस का शिकार बनाया। जबकि छोटी बहन के साथ दो युवकों ने अश्लील हरकत की। घटना से दोनों लड़कियां काफी दहशत में है। वही शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये घटना गढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली दो लड़कियां 19 नवंबर की रात घर में अकेली थी। रात करीब 12:00 बजे 3 की संख्या में युवक उनके घर में घुस आए। इस दौरान विवेक सिंह उर्फ मोनू निवासी अटरिया ने 17 वर्षीय किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। वहीं दो युवक छोटी बहन के साथ अश्लील हरकत करते रहें। अपने नापाक इरादों को अंजाम देकर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। जब परिजन वापस आए तब उन्होंने घटना की जानकारी दी। गुरुवार की रात परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
दो आरोपी गिरफ्तार
गढ़ पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया है। वही छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने पर दो युवकों के खिलाफ 354 का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विवेक सिंह व मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों लड़कियों को महिला थाने लाया गया था जहां उनके बयान लिए गए हैं। बाद में उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना की शिकार दोनों लड़कियां काफी डरी हुई है। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश भी कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो