किसानों को 250 लाख करोड़ रुपए का लाभ, खाद में करना होगा ये बदलाव
सतनाPublished: Oct 12, 2022 02:33:00 pm
जैविक खेती पर जोर, यूरिया-डीएपी के प्रयोग से उर्वरा शक्ति घटी, ग्लोबल वार्मिंग भी जिम्मेदार


जैविक खेती पर जोर
सतना. ग्रामोदय मेले के तीसरे दिन रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संवाद हुआ। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के फायदे बताए। खेती में रसायनों के दुष्प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। यहां गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अहम बात कही. उन्होंने कहा कि कैंसर जैसे रोग रासायनिक खादों का प्रतिफल है। रसायनिक खाद का अंधाधुंध इस्तेमाल रोक दें तो किसानों को करोड़ों रूपए का लाभ हो सकता है.