script

सक्षम के अध्यक्ष बने इंजी. रमेश

locationसतनाPublished: May 02, 2019 10:10:45 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

सक्षम सतना इकाई की वार्षिक बैठक
 
 

saksham  organization

saksham organization

सतना. सक्षम सतना इकाई की वार्षिक बैठक ब्लू लोटस क्लब रिजॉर्ट में हुई। शुभारंभ संस्था के सचिव अरुण खंडेलवाल ने वर्षभर के कार्य के विवरण से किया। इसके बाद अध्यक्ष इंजी रमेश जैन ने विभिन कार्यों की समीक्षा की। संरक्षक एवं महकौशल सह प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष रमेश जैन, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश बड़ेरिया, उपाध्यक्ष, अंशु राय, सचिव अरुण खंडेलवाल, सचिव मोनिका अवस्थी, सह सचिव सुमित बाल्मिक, नीति जैन, कोषाध्यक्ष अनिल मोटवानी, सह कोषाध्यक्ष तरुण चमडिया, मातृशक्ति प्रमुख सोनिया खंडेलवाल, कार्यालय प्रमुख मंजू अग्रवाल, प्रकल्प आशा नायक, सह प्रकल्प प्रमुख करण मंगनानी, प्रचार प्रमुख सचिन त्रिपाठी, अनुसंधान एवं रोजगार आयाम प्रमुख अमित सोनी, नेत्र प्रकोष्ठ प्रमुख अनीता ताम्रकार, अस्थि बाधित प्रकोष्ठ प्रमुख अभिषेक जैन, मंदबुद्धि प्रकोष्ठ अभिषेक खंडेलवाल, सेवा प्रकोष्ठ प्रमुख शिवा सेन, प्रांतीय सह सचिव जागृत कपूर, प्रांतीय महिला प्रमुख सुब्रता बनर्जी, प्रांतीय मंदबुद्धि प्रकोष्ठ प्रमुख मंजरी सिंह, साथ ही नए सदस्य नीतू अग्रवाल, देवाशीष रल्हन, मनोज वालेजा, आशीष मोंगिया, संदीप गुप्ता, शिवम गुप्ता, सुमित सबलोक, सरल बेदी, राजेश कोटवानी का स्वागत किया। प्रांत सह सचिव जागृत कपूर ने मातृशक्ति के कार्यों की सराहना की। अंत में नवनिर्मित सचिव मोनिका अवस्थी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी नवनिर्मित पदाधिकारियों को शुभकामना व्यक्त किया।

ट्रेंडिंग वीडियो