सतना

MP के टाइगर रिजर्वों में आज से होंगे बाघों का दीदार, घर बैठे ऑनलाइन टिकट सहित ये है खास

5 जोन में बटा टाइगर रिजर्व एरिया, एक अक्टूबर ऑनलाइन बुकिंग शुरू, संजय टाइगर रिजर्व में बढेंग़ी पर्यटन सुविधाएं

सतनाOct 01, 2017 / 03:10 pm

suresh mishra

Sanjay Tiger Reserve opens for 1st October tourists

सीधी। मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए है। इस बार घर बैठे ऑनलाइन टिकट सहित आम पर्यटकों का ध्यान खींचने के लिए खास व्यवस्थाएं की जा रही है। संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पहली बार यहां ऑनलाइन टिकट के इंतजाम किए गए है। विभाग ने इसके लिए सीधी-ब्यौहारी मार्ग पर परसिली मोड़ के पास ऑनलाइन टिकट काउंटर खोल दिया है।
फिलहाल यहां भवन का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग इस वर्ष संजय टाइगर रिजर्व में देशी व विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास में जुटा हुआ है। हालांकि, संजय टाइगर रिजर्व में बाघ को देखने के लिए पर्यटकों का आना जाना लगा रहता था, लेकिन इनकी संख्या उम्मीद से काफी कम थी।
देश और विदेशों में भी पहचान

साथ ही ऑनलाइन टिकट व्यवस्था न होने से पर्यटक यहां आने से पहले एडवांस में बुकिंग नहीं कर पाते थे। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि काउंटर शुरू हो जाने से संजय टाइगर रिजर्व को पर्यटन के क्षेत्र में देश और विदेशों में भी पहचान मिलेगी। विभाग का दावा है कि आगामी २० अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट काउंटर शुरू कर दिए जाएगा।
वर्ष भर में दो से ढाई हजार पहुंचते थे पर्यटक
विभागीय अधिकारियों की माने तों संजय टाईगर रिजर्व एरिया में भ्रमण के लिए बीते वर्षों में वर्ष भर में दो से ढाई हजार पर्यटक पहुंचते थे। जिसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या करीब दस प्रतिशत बताई जा रही है। परसिली रिसोर्ट जब से पर्यटन विभाग में शामिल हुआ तथा रिसोर्ट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई थी तब से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। अधिकारियों का मानना है कि ऑनलाइन टिकट काउंटर शुरू होने से यहां पर्यटकों में वृृद्धि होगी।
पांच जोन में विभाजित
संजय टाईगर रिजर्व एरिया को पर्यटकों के भ्रमण हेतु पांच जोन में विभाजित किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इन जोनों मे विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के लिए जो पेट्रोलिंग मार्ग थे, उन्ही को पर्यटकों के आवागवन के लिए बहाल किया जाएगा। इन जोनों के आकर्षक नामकरण की भी तैयारियां की जा रही हैं।
इन सुविधाओं पर जोर
– परसिली रिसोर्ट में पर्यटकों के लिए तीन-चार अतिरिक्त कक्षों का निर्माण।
– टाइगर रिजर्व एरिया में पर्यटकों के भ्रमण हेतु वाहन की व्यवस्था।
– रिजर्व एरिया सहित आस-पास के विश्राम गृहों का दुरस्तीकरण।
– लोगों को प्रशिक्षित कर गाइड के रूप में तैयार किए जाने कार्य।
बाघों की स्थिति
– नर बाघ-२
– मादा बाघ-६
– शावक-७

संजय टाइगर रिजर्व एरिया में पर्यटकों के भ्रमण के लिए ऑनलाइन टिकट काउंटर खोले जाने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रयास है कि २० अक्टूबर तक काउंटर शुरू हो जाए। इसके साथ ही रिजर्व एरिया को पर्यटकों के भ्रमण की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है। उम्मीद है इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
डॉ. दिलीप कुमार , क्षेत्र संचालक, संजय टाइगर रिजर्व सीधी

Home / Satna / MP के टाइगर रिजर्वों में आज से होंगे बाघों का दीदार, घर बैठे ऑनलाइन टिकट सहित ये है खास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.