सतनाः डिफाल्टर समितियों पर 20.16 करोड़ की देनदारी बकाया
सतनाPublished: Oct 15, 2023 10:41:04 am
12 साल में न दाेषियों पर कार्रवाई हुई, न राशि वसूली जा सकी
सतना। समर्थन मूल्य पर होने वाली धान और गेहूं खरीदी में बड़े पैमाने पर गबन किया गया है। इस मामले में आज तक न तो राशि वसूली को लेकर कोई ठोस कार्रवाई हुई और न दोषियों पर किसी तरह का दंड अधिरोपित किया गया। 2010-11 से 2022-23 तक सहकारी समितियों ने 20.16 करोड़ रुपए का गबन कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है। इन 12 सालों में आज तक यह राशि नहीं वसूली जा सकी है। खानापूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारी महज पत्राचार कर इतिश्री कर लेते हैं। सवाल यह है कि इन समितियों का इतना बड़ा बकाया होने के बाद भी बिना वसूली के इन्हें समर्थन मूल्य खरीदी का काम कैसे दिया जा रहा है।