scriptसतना लोकसभा से भाजपा के गणेश सिंह ने लगाया जीत का चौका, कांग्रेस को दी 231473 वोटों से मात | Satna election 2019 winner | Patrika News

सतना लोकसभा से भाजपा के गणेश सिंह ने लगाया जीत का चौका, कांग्रेस को दी 231473 वोटों से मात

locationसतनाPublished: May 23, 2019 09:48:30 pm

Submitted by:

suresh mishra

सतना लोकसभा से भाजपा के गणेश सिंह ने लगाया जीत का चौका, कांग्रेस को दी 231473 वोटों से मात

Satna election 2019 winner

Satna election 2019 winner

सतना. सतना की जनता ने सभी मिथक को तोड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह पर चौथी बार भरोसा जताया है। जनता जनार्दन ने अब तक के रेकॉर्ड मत 231473 से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाई है। गणेश सिंह अभी तक अपने सबसे ज्यादा मत अंतर से 231473 जीत दर्ज किए हैं। साथ ही सतना लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी के रूप में अपने रेकॉर्ड को ही उन्होंने तोड़ दिया है। भाजपा के लिए 1996 के बाद से लगातार छठवीं जीत है। इस तरह से करीब 23 साल से सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार है।
गणेश सिंह: सभी वर्ग को साधा और रख दी विजय की नींव
भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह भले ही भारी भरकम अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को मात देने में सफल रहे हों पर इस जीत की कहानी इतनी आसान नहीं है। लगातार तीन बार से सांसद रहने के कारण वर्तमान असंतोष उनके खिलाफ था। वहीं जाति आधारित राजनीति करने के आरोप में विपक्षी दल कांग्रेस ने जमकर घेराबंदी की थी। लेकिन, गणेश सिंह विपक्ष के चक्रव्यूह को तोडऩे में कामयाब रहे। इसके पीछे एक ठोस रणनीति थी। वे हर हाल में प्रत्येक मतदाता और ग्राम पंचायत तक पहुंच बना रहे थे। जब कभी विरोध के स्वर उठते, तो दबाने की बजाय समझाने पर ज्यादा जोर दिया। अपनी बात को गंभीरता से मतदाताओं के सामने रखा। इसके साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार, योजनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे बढ़ाने का काम किया। स्टार प्रचारकों के माध्यम से भी जनता के बीच यही संदेश दिया गया कि सतना के लिए गणेश सिंह और देश के लिए नरेंद्र मोदी जरूरी हैं। इसका फायदा मतगणना के दौरान देखने को मिला। आम जनता ने छप्पड़ फाड़कर वोट दिया। विपक्षी खेमे को उबरने का मौका ही नहीं मिला। भाजपा की एकतरफा बढ़त बनी रही।
जीत के प्रमुख कारण
1. जिले की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचे।
2. आम मतदाता तक सीधे पकड़ बनाई।
3. भाजपा संगठन के अलावा व्यक्तिगत स्तर पर रणनीति बनाई।
4. जाति के गणित से इतर हटकर सभी वर्गों को साधा।
5. हल्ला मचाने की जगह शांतिपूर्वक रणनीति पर काम करते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो