scriptक्लासिक जीप की बोनट पर बैठकर मंडप पहुंची दुल्हन, वीडियो में देखिए बोल्ड अंदाज | satna ki Dulhania ka Bold andaz Bridal entry on the lines of Bollywood | Patrika News

क्लासिक जीप की बोनट पर बैठकर मंडप पहुंची दुल्हन, वीडियो में देखिए बोल्ड अंदाज

locationसतनाPublished: Apr 20, 2019 04:22:51 pm

Submitted by:

suresh mishra

क्लासिक जीप की बोनट पर बैठकर मंडप पहुंची दुल्हन, वीडियो में देखिए बोल्ड अंदाज

satna ki Dulhania ka Bold andaz Bridal entry on the lines of Bollywood

satna ki Dulhania ka Bold andaz Bridal entry on the lines of Bollywood

सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर में बीती रात आयोजित एक शादी समारोह में बॉलीवुड के फिल्मी कलाकरों की तरह दुल्हनिया का बोल्ड अंदाज दिखा। क्लासिक जीप की बोनट पर बैठकर दुल्हनिया का मंडप तक जाना चर्चा का विषय रहा। जिसने भी शादी में दुल्हनियां का अंदाज देखा, सबके दातों तले की अंगुलियां दब गई। कारण बॉलीवुड की तर्ज पर दुल्हनिया की एंट्री, उसी तरह के हाव-भाव चेहरे में एक अच्छी मुस्कान। ये शादी की फोटो और वीडियो जैसे ही लोगों ने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल की। सब दुल्हनियां के अंदाज की तरीफ करने से नहीं चुके। बल्कि जमकर शेयर और कमेंट्स भी किए।
satna ki </figure> Dulhania ka Bold andaz <a  href=bridal entry on the lines of Bollywood” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/20/3d53be95-e28c-47f0-b8a4-9765513a8e11_4455105-m.png”>
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
बता दें कि हिन्दू रीति रिवाज में शादी के मौके पर दुल्हन गमनीय रहती है। उस समय दुल्हनिया की नजरें झुकी हुई होती है। अपने बाबुल का घर छोड़कर जाने की चिंता रहती है। क्योंकि अचानक नए व्यक्ति के साथ जुडऩा। कई तरह की हिचकिचाहट, वर पक्ष के हाव-भाव में ढलना, अपनी पीड़ा को किससे बताने आदि का डर सताता है। विदाई के समय मां-बाप भाई-बहन के आंसुओं का भी सामना करना पड़ा है। उसी मौके पर एक दुल्हन की इस तरह की एंट्री काबिले तारीफ है।
सतना की रहने वाली है देसी गर्ल
सतना जैसे छोटे शहर की देसी गर्ल रश्मि गुप्ता ने खुद की शादी के मौके पर अनोखे अंदाज में क्लासिक जीप की बोनट पर बैठकर मंडप पर पहुंचते ही शादी में चार-चांद लगा दिए। मुख्तियार गंज झंकार टॉकीज के पीछे रहने वाले शिवमंगल की रश्मि गुप्ता बेटी है। जिसने बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद अंकुर गुप्ता निवासी राजेंद्र नगर से शादी की है। शादी समारोह का कार्यक्रम गुप्ता पैलेस में रखा गया था। बताया गया कि दुल्हा जनरल स्टोर संचालित करता है।
satna ki Dulhania ka Bold andaz Bridal entry on the lines of Bollywood
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो