scriptSATNA Lok Sabha Election 2019 LIVE: सतना लोकसभा हुआ 70.69 प्रतिशत मतदान, जानिए कैसा है माहौल | Satna lok sabha election 2019 madhya pradesh live update | Patrika News

SATNA Lok Sabha Election 2019 LIVE: सतना लोकसभा हुआ 70.69 प्रतिशत मतदान, जानिए कैसा है माहौल

locationसतनाPublished: May 06, 2019 08:01:27 pm

Submitted by:

suresh mishra

SATNA Lok Sabha Election 2019 LIVE: सतना लोकसभा हुआ 70.69 प्रतिशत मतदान, जानिए कैसा है माहौल

Satna lok sabha election 2019 madhya pradesh live update

Satna lok sabha election 2019 madhya pradesh live update

सतना। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को सतना में मतदान शुरू हुआ। मतदान का समय सुबह 7 बजे से था पर मतदाता सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्र पहुंचने लगे थे। शुरुआती दौर में मतदाताओं में मताधिकार के प्रयोग को लेकर उमंग और उत्साह देखने को मिला। महिला, बुजुर्ग व युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंच रहे थे। इसका असर सीधे तौर पर ईवीएम में दर्ज होती संख्या में देखने को मिला। 
LIVE UPDATES

5.20 PM

सतना लोससभा सीट: 5 बजे तक 60.39 प्रतिशत मतदान
– चित्रकूट 57.00 प्रतिशत
– रैगांव 63.00 प्रतिशत
– सतना 61.50 प्रतिशत
– नागौद 63.25 प्रतिशत
– मैहर 61.76 प्रतिशत
– अमरपाटन 61.23 प्रतिशत
– रामपुर बाघेलान 55.27 प्रतिशत
3.20 PM

सतना लोससभा सीट: 3 बजे तक 51.13 प्रतिशत मतदान
– चित्रकूट 52.00 प्रतिशत
– रैगांव 58.50 प्रतिशत
– सतना 53.00 प्रतिशत
– नागौद 55.00 प्रतिशत
– मैहर 45.68 प्रतिशत
– अमरपाटन 45.90 प्रतिशत
– रामपुर बाघेलान 49.13 प्रतिशत
1.30 PM

सतना लोससभा सीट: 1 बजे तक 41.1 प्रतिशत मतदान
– चित्रकूट 41.3 प्रतिशत
– रैगांव 47.5 प्रतिशत
– सतना 42 प्रतिशत
– नागौद 38 प्रतिशत
– मैहर 40.5 प्रतिशत
– अमरपाटन 40.14 प्रतिशत
– रामपुर बाघेलान 38.96 प्रतिशत
11.30 AM

सतना लोससभा सीट: 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान
– चित्रकूट-28.30 प्रतिशत
– रैगांव-33.00 प्रतिशत
– सतना-29.50 प्रतिशत
– नागौद-25.00 प्रतिशत
– मैहर-28.79 प्रतिशत
– अमरपाटन-30.52 प्रतिशत
– रामपुर बाघेलान-23.31प्रतिशत

9.30 AM

सतना लोससभा सीट: 9 बजे तक 13.24 प्रतिशत मतदान
– चित्रकूट-13.50 प्रतिशत
– रैगांव-15.00 प्रतिशत
– सतना-12.00 प्रतिशत
– नागौद-14.00 प्रतिशत
– मैहर-14.50 प्रतिशत
– अमरपाटन-16.10 प्रतिशत
– रामपुर बाघेलान-8.23 प्रतिशत
9.00 AM
सतना। सौ वर्ष से ज्यादा उम्र कि महिला ने किया मतदान नगर परिषद द्वारा दिव्यांगों के शतप्रतिशत मतदान कराए जाने हेतु मतदान केन्द्र में पहुंचने के लिए नगर परिषद की ओर से 4 गाड़िया ARO द्वारा अधिकृत वाहन उपलब्ध कराया जाकर कार्य किया जा रहा है
8.50 AM
सतना। मतदान केंद्र 115 में शुरूआती चरण में ईवीएम शुरू नही हो सकी। जिससे वोट डालने पहुंचे सतना कलेक्टर सतेंद्र सिंह को वापस लौटना पड़ा। एक घंटे बाद वापस आकर किया मतदान।

8.45 AM
सतना। कलेक्टर निगमायुक्त ने की वोटिंग
मैहर के पोलिंग क्रमाक 100 में देर से शुरू हुआ मतदान, evm में थी गड़बड़ी।
8.42 AM
सतना। अंतिम संस्कार के पहले पूरे परिवार ने किया। मतदान*
मां सावित्री गुप्ता की अंतिम यात्रा के पहले पूरा परिवार ने वोटिंग की, पोलिंग 181 टिकुरिया टोला में किया मतदान, वार्ड 44 के पूर्व पार्षद अशोक गुप्ता की माँ हो गया था देहांत, सतना के टिकुरिया टोला का मामला ।
8.40 AM
सतना। सिंधी कैंप पोलिंग नंबर 245 में 8:17 पर चालू हुआ पोल

8.38 AM
सतना। लौलाक्ष में विकलांग मतदाता ने उत्साहित हो किया मतदान

8.37 AM
सतना। रैगांव के केंद्र 9 व 8 में सचिव के कारण व्यवस्था बिगड़ी। मतदाताओ के बैठने की व्यवस्था नही। छाया के इंतजाम भी नही। रात को मतदान दल के लिए भी इंतजाम नही
8.36 AM
सतना। जैतवारा नगरपंचायत के वार्ड नम्बर 3 चिल्ला में मशीन खराब 1 घण्टा लेट हुआ मतदान…

8.35 AM
सतना। रामपुर बाघेलान- ग्राम पंचायत रुहिया मे दिव्यांग जनों को व्हील चेयर में बैठा कर मतदान कराया गया,ग्रामीणों में मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला,सुबह से लगी है लंबी लाइन मतदाता कर रहे अपनी बारी का इंतजार
8.30 AM
सतना। सतना भाजपा प्रत्याशी गणेश सिहं 10 बजे आईटीआई मे डालेगे वोट

8.28 AM
सतना। पुलिस कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 223100 में आई खराबी, फोन सेवा बंद

8.27 AM
सतना। मैहर के मनौरा और लेदरी में मतदान शुरू नही
8.26 AM
सतना। पुलिस कंट्रोल रूम में अब तक सब खैरियत

8.25 AM
सतना। सतना में मतदान प्रारंभ लोगों में मतदान के प्रति भारी उत्साह

8.20 AM
सतना। 232 में रुका हुआ है।।क्योंकि vvpat में 2.1 एरर से बदला जा रहा
8.15 AM
सतना। सिविल लाइन मतदान केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर

8.10 AM
सतना। 186 सदन स्कूल टिकुरिया टोला शुरू होते ही खराब मतदाताओं की लंबी कतार

8.05 AM
सतना। बम्हनगवा की पोलिंग नंबर 125 में अभी तक मतदान शुरू नहीं
8.03 AM
सतना। रामाकृषणा कालेज पोलिंग नंबर 124 में खराब मशीन को अभी तक नही सुधारा जा सका ,मतदाता लौट रहे वापस। मतदान दल नही करवा पा रहा इंतजाम

8.02 AM
सतना। ग्राम पंचायत गिनजरा पोलिंग क्रमांक 72 की मशीन खराब अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई वोटों की लंबी कतार सेक्टर सेक्टर अधिकारी मौके पर मौजूद
8.01 AM
सतना। सतना के सेक्टर 21 के केंद्र क्रमांक 245 में मशीन चेंज हुई

8.00 AM
सतना। पोलिंग 107 (छिपहटी) में अभी तक मतदान सुरु नही हुआ । पूछने पे बताया की मसीन चालु नही ही रही है
7.58 AM
सतना। मैहर के पोलिंग क्रमाक 100 में आधा घंटे बाद शुरू हुआ मतदान, evm में थी गड़बड़ी, लोगो की लगी लंबी कतार

7.57 AM
सतना। मतदान केंद्र क्रमांक 07 अमरपाटन में माननीय तहसीलदार द्वारा प्रथम मतदाता दिब्याग महिला एवं अन्य मतदाता को हल्दी तिलक एवं माला से स्वागत कर मतदान शुरू कराया गया।
7.56 AM
सतना। सतना 111 में मशीन खराब

7.55 AM
सतना। रैगांव के पोलिंग नम्बर 163 व 147 में मशीन खराब

7.54 AM
सतना। Evm खराब पोलिंग क्रमांक 205 govt मिडिल स्कूल बरा

7.53 AM
सतना। सतना के सेक्टर 12 व 3 को छोड़ कर सभी जगह पोल स्टार्ट। सेक्टर 20 के केंद्र 124 में वोटिंग स्टार्ट नही हुई
7.52 AM
सतना। कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी ने परिवार के साथ जाकर किया मतदान

7.50 AM
सतना। वोट डालकर आये भाजपा विद्यायक रामखेलावन पटेल

7.45 AM
सतना। प्रेक्षक पहुंचे मतदान केंद्र 108, 109, 110
खुंथी में ले रहे जायजा
7.40 AM
सतना। अमरपाटन में मतदान को लेकर उत्साह। नवजात को लेकर महिला पहुंची वोट डालने

7.30 AM
सतना। चित्रकूट विस के पचली कला 255 में मशीन खराब, नही शुरू हुआ मतदान

7.20 AM
सतना। सतना सिंधी कैंप स्कूल की पोलिंग नंबर 245 मैं मशीन खराब होने के कारण 42 मिनट से बंद है मतदान
7.10 AM
सतना। नई बस्ती मंगल भवन स्थित मतदान क्रमांक 28182 83 में मतदान के लिए उमड़ी मतदाताओं की भीड़ दो बूथों पर 500 से अधिक मतदाता कतार में

7.00 AM
सतना। एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, रक्षित निरीक्षक एसपी मिश्रा कर रहे मतदान केंद्रों का भ्रमण। शहरी क्षेत्र में अभी तक माहौल सामान्य।
उल्लेखनीय है कि सतना लोकसभा में 21 प्रत्याशी सियासी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के गणेश सिंह और कांग्रेस के राजराम त्रिपाठी के बीच है। वहीं बसपा खोया हुआ जनाधार वापस पाने की पुरजोर कोशिश कर रही। इस सीट पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 15,71,526 मतदाता भाग लें सकेंगे। इसके लिए पूरे संसदीय क्षेत्र में 1986 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उधर, टिसकली में शुरुआती दौर में मतदान का बहिष्कार हुआ। हालांकि करीब 11 बजे शुरू हुआ।
ईवीएम में गड़बड़ी, रुका रहा मतदान
शुरुआती दौर में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली। इसके चलते कुछ समय के लिए मतदान रुका भी रहा।

जब लौटना पड़ा कलेक्टर को
कलेक्टर सतेंद्र सिंह को ईवीएम खराब होने के कारण बिना मतदान किए लौटना पड़ा। उनका नाम पोलिंग 115 में दर्ज था। वे करीब 1 घंटे बाद वापस आए और मतदान का प्रयोग किया।
अंतिम संस्कार से पहले मतदान
टिकुरिया टोला निवासी गुप्ता परिवार ने मिसाल कायम की। अशोक गुप्ता की माता सावित्री देवी का निधन रविवार को हो गया था। सोमवार को नजीराबाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होना था। अंतिम संस्कार से पहले पूरा परिवार पोलिंग क्रमांक 181 में पहुंचे और मतदान किया। परिवार के 13 सदस्यों में मतदान में हिस्सा लिया।
वीआइपी ने डाला वोट
कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी, बसपा प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाहा, विधायक रामखेलावन पटेल ने सुबह 8 बजे वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने सुबह 10 बजे के बाद मतदान किया।

दोनों ही प्रत्याशी दूसरी बार आमने-सामने
दोनों ही प्रत्याशी दूसरी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2009 में इनके बीच सियासी मुकाबला हो चुका है। तब राजाराम ने कांग्रेस से बगावत करते हुए समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसका नुकसान कांग्रेस को हुआ था। पार्टी चौथे नंबर पर चली गई थी। हालांकि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का करीबी होने के कारण इनकी जल्द ही पार्टी में वापसी कराई गई थी। इस सीट पर विगत 25 साल से कांग्रेस जीत को तरस रही है।
मुख्य मुकाबला इनमें
– गणेश सिंह भाजपा
– राजाराम त्रिपाठी कांग्रेस

21 प्रत्याशी मैदान में
अ च्छेलाल कुशवाहा बसपा, गणेश सिंह भाजपा, राजाराम त्रिपाठी कांग्रेस, नंद किशोर प्रजापति पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), मनोराज द्विवेदी जनता कांग्रेस, महेंद्र सिंह परिहार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, डॉ राजेन्द्र त्रिपाठी भारतीय जन मोर्चा पार्टी, रामकुशल केवट भारतीय मानव समाज पार्टी, रामनिवास सेन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), रामविश्वास पाल राष्ट्रीय समाज पक्ष, विपिन सिंह तिवारी स्मार्ट इंडियंस पार्टी, शशांक सिंह बघेल सपाक्स, अशोक विश्वकर्मा निर्दलीय, मो. जिबराइल निर्दलीय, नासिर खान निर्दलीय, बाबूलाल चौधरी निर्दलीय, महेश साहू ‘पप्पू’ निर्दलीय, मुन्नी क्रांति निर्दलीय, सुरेन्द्र पाण्डेय कुआं निर्दलीय, डॉ सुरेश प्रसाद त्रिपाठी निर्दलीय तथा फौजी संदीप बाबा निर्दलीय।
1- भाजपा- गणेश सिंह
एमए एलएलबी
प्रोफेशन: कृषि
उम्र-56
ठीहा – बांधवगढ़ कॉलोनी
शौक- राजनीति

अब तक: 3 बार सांसद रहे, 1 बार जिपं अध्यक्ष रहे हैं।
पॉलिटिकल कनेक्शन: खुद ही राजनीतिक पृष्ठभूमि तैयारी की, संगठन में मजबूत पकड़।
प्लस प्वाइंट
1. जातिगत समीकरण
2. अनुभवी चेहरा

माइनस प्वाइंट
1. असंतुष्ट पार्टी नेता
2. अधूरे विकास कार्य

सोशल मीडिया
ट्विटर-सक्रिय हैं
फेसबुक-सक्रिय हैं

राजनीतिक पारी
गणेश सिंह ने 1995 से सतना की सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। 2002 में जिपं अध्यक्ष बने। उसके बाद 2004, 2009, 2014 में लगातार तीन बार सांसद चुने गए। संसद की कई कमेटियों में सदस्य रहे हैं।
2- कांग्रेस- राजाराम त्रिपाठी
शिक्षा- 12वीं पास
प्रोफेशन-बिजनेसमैन, राजनीति
आयु-65 वर्ष
ठीहा – बिड़ला रोड स्थित निज निवास
शौक- समाज सेवा

प्लस प्वाइंट
1. जातिगत समीकरण पक्ष में
2. निर्विवाद जनप्रतिनिधि

माइनस प्वाइंट
1. पार्टी के अंदर गुटबाजी
2. टिकट के दावेदारों का असंतुष्ट रहना
सोशल मीडिया
ट्विटर में सक्रिय नहीं
फेसबुक पर भी सक्रिय

राजनीतिक पारी
इनकी पहचान व्यापारी व जनप्रतिनिधि दोनों के रूप में रही। सतना के प्रथम महापौर के रूप में पहचान और बेहतर बनी। सतना की राजनीति में युवा अवस्था से सक्रिय रहे हैं। करीब 40 साल से सार्वजनिक जीवन में हैं।
चार चरणों में होगा चुनाव
– 29 अप्रैल-सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा
– 6 मई-बैतूल, दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना, होशंगाबाद, टीकमगढ़
– 12 मई-मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल,राजगढ़
– 19 मई-देवास, उज्जैन, धार, खंडवा, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, खरगोन
अब तक सतना लोकसभा से सांसद
– 1952 शिवदत्त उपाध्याय – कांग्रेस
– 1967 देवेन्द्र विजय सिंह – कांग्रेस
– 1971 नरेन्द्र सिंह – भारतीय जन संघ
– 1977 सुखेन्द्र सिंह – भारतीय लोक दल
– 1980 गुलशेर अहमद – कांग्रेस
– 1984 अजीत कुरैशी – कांग्रेस
– 1989 सुखेन्द्र सिंह – भाजपा
– 1991 अर्जुन सिंह – कांग्रेस
– 1996 सुखलाल कुशवाहा – बसपा
– 1998 रामानंद सिंह – भाजपा
– 1999 रामानंद सिंह – भाजपा
– 2004 गणेश सिंंह – भाजपा
– 2009 गणेश सिंह – भाजपा
– 2014 गणेश सिंह – भाजपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो