सतनाPublished: Nov 18, 2023 06:04:22 pm
Shailendra Sharma
MP Election 2023 : साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने गढ़ को हारने वाली भाजपा ने इस बार 4 बार के सांसद को विधानसभा चुनाव में उतारा।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 63 सतना सीट पर इस बार 71.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। साल 2018 से पहले सतना की सीट भाजपा का गढ़ थी। भाजपा के शंकर लाल तिवारी यहां से लगातार तीन बार विधायक रहे। लेकिन साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा ने यहां भाजपा का तिलस्म तोड़ते हुए भाजपा के शंकर लाल तिवारी को हराया था। अपने गढ़ को एक बार फिर फतह करने के लिए एक बार फिर भाजपा ने यहां बड़ा दांव खेला और 4 बार के सांसद को चुनावी मैदान में उतारा। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस सीट पर अहम मुकाबला था और अब दोनों ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है जो 4 दिसंबर को काउंटिंग के बाद सामने आएगा।