script

नगर निगम चुनाव 2020: इस बार 2.34 लाख मतदाता चुनेंगे सतना शहर की सरकार

locationसतनाPublished: Jan 21, 2020 05:23:09 pm

Submitted by:

suresh mishra

– मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ, महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 48.27 फीसदी तक पहुंची- नया परिसीमन न होने से मतदाताओं से ओवरलोड हो गए चार वार्ड

Satna Nagar nigam chunav-2020: nagar palika election in mp 2020 date

Satna Nagar nigam chunav-2020: nagar palika election in mp 2020 date

सतना/ शहर सरकार के पांच साल पूरे होने पर वर्तमान समिति को भंग कर दिया गया है। प्रशासन एवं पार्टी नेता नगरीय निकाय चुनाव 2020 की तैयारी में जुट गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया है। अंतिम सूची के अनुसार इस वर्ष 23432 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर शहर सरकार का गठन करेंगे। सरकार के गठन में आधी आबादी का दबदबा रहने की उम्मीद है, क्योंकि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 48.27 फीसदी हो गई है। सूची का प्रकाशन होने के बाद वार्डों में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई है। पार्षद पद के दावेदार मतदाता सूची खंगालने में जुट गए हैं।
वार्डों का आरक्षण 23 को होगा
सूची प्रकाशन के बाद भी वार्डों का आरक्षण न होने से लोग असमंजस में हैं। वार्डों का आरक्षण 23 जनवरी होना है। आरक्षण का कार्य पूरा होते ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
महापौर जनता नहीं चुन पाएगी
वर्ष 2014 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं ने पार्षद के साथ अपना महापौर भी चुना था। इस वर्ष होने जा रहे निगम चुनाव में शहर की जनता सिर्फ वार्ड पार्षद का चुनाव ही कर सकेगी। जनता द्वारा चुने गए पार्षद मिलकर महापौर चुनेंगे। महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होने के कारण इस बार जनता सिर्फ एक बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी।
सबसे ज्यादा मतदाता वार्ड 14 में
नगरीय निकाय चुनाव 2020 की बात की जाए तो वार्ड 14 मतदाता संख्या के हिसाब से शहर का सबसे बड़ा वार्ड है। इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या 8224 हो गई है। 8090 मतदाता संख्या के साथ वार्ड 34 शहर का दूसरा सबसे बड़ा वार्ड बन गया है। 8027 मतदाताओं के साथ वार्ड 41 शहर का तीसरा सबसे बड़ा वार्ड है।
सबसे कम मतदाता वार्ड 18 में
मतदाता संख्या के हिसाब से शहर का सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा वार्ड दोनों नईबस्ती में है। नईबस्ती के वार्ड 18 में मात्र 3205 मतदाता है, जो शहर के 45 वार्डों में सबसे कम हैं। दूसरा सबसे छोटा वार्ड नईबस्ती का ही वार्ड 17 है। इसमें मात्र 3261 मतदाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन दोनों वार्डों की मतदाता संख्या को जोड़ दिया जाए तब भी वार्ड 14 की मतदाता संख्या से दो हजार कम है।
परसीमन था जरूरी
नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन होना था लेकिन निगम प्रशासन ने वार्डों का नए सिरे से परिसीमन करने में रुचि नहीं ली। राजनीति के विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में वार्डों की संख्या न बढ़ाने से पांच वार्डों में मतदाताओं की संख्या 7 हजार से अधिक हो गई है। इनमें तीन वार्ड में 8 हजार से अधिक मतदाता है। यदि निगम प्रशासन चाहता तो इन पांच वार्डों को तोड़कर मतदाता संख्या के अनुसार 5 वार्डों का गठन कर सकता था। इससे शहर में वार्डों की संख्या 50 हो जाती और वार्डों में मतदाताओं का भार भी नहीं बढ़ता। अब इसका खामियाजा उन वार्डों में चुनाव लडऩे वाले पार्षद प्रत्याशियों को भुगतना पड़ेगा, जिन वार्डों में मतदाताओं की संख्या सात हजार से अधिक है।
हकीकत
नगर निगम चुनाव 2020
– 45 वार्ड शहर में
– 3,10,500 आबादी
– 2,34,032 कुल मतदाता
– 1,21,042 पुरुष मतदाता
– 1,12,978 महिला मतदाता
– 12 अन्य मतदाता

नगर निगम चुनाव 2014
– 45 वार्ड शहर में
– 2,82,500 आबादी
– 193505 कुल मतदाता
– 102597 पुरुष मतदाता
– 90901 महिला मतदाता
– 07 अन्य मतदाता
वर्ष 2014: 193505 मतदाता थे, पांच साल में बढ़े 40427 मतदाता
2014 के नगरीय निकाय चुनाव में शहर में मतदाताओं की कुल संख्या 1,93,505 थी। पुरुष मतदाता की संख्या 102597 तथा महिला मतदाता की संख्या 90,901 थी। पांच साल बाद 2020 में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए शहर में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 234032 हो गई है, जो 2014 के चुनाव से 40,527 अधिक है। बीते पांच साल में शहर में महिला मतदाताओं की संख्या में 22 हजार का इजाफा हुआ है। जबकि 19 हजार पुरुष मतदाता बढ़े हैं।
वार्डवार मतदाता सूची 2020 की स्थिति में
वार्ड पुरुष महिला कुल
01 2909 2739 5648
02 4016 3561 7577
03 1864 1720 3585
04 1893 1709 3602
05 3030 2925 5956
06 2028 1898 3926
07 2526 2342 4868
08 3003 2845 5848
09 3056 2739 5795
10 3391 3017 6408
11 3388 2881 6269
12 2490 2217 4707
13 2773 2412 5185
14 4356 3868 8224
15 3420 3062 6482
16 2195 2052 4247
17 1745 1516 3261
18 1675 1530 3205
19 2175 2077 4252
20 2610 2493 5104
21 2316 2107 4423
22 2669 2305 4974
23 2134 2036 4117
24 3031 2947 5978
25 2601 2549 5151
26 2302 2172 4474
27 2523 2411 4937
28 3032 2932 5964
29 2182 2139 4321
30 1808 1669 3478
31 3279 3202 6481
32 2909 2843 5752
33 1951 1902 3853
34 4192 3898 8090
35 1826 1819 3646
36 2905 2855 5761
37 2464 2198 4662
38 2374 2264 4639
39 2334 2372 4706
40 2428 2314 4742
41 4060 3967 8027
42 3744 3506 7250
43 1757 1681 3438
44 2805 2647 5453
45 2873 2640 5513

ट्रेंडिंग वीडियो