scriptमहिला सुरक्षा को आगे आई सतना पुलिस, SP ने दिए ये निर्देश | Satna Police came forward for women safety | Patrika News

महिला सुरक्षा को आगे आई सतना पुलिस, SP ने दिए ये निर्देश

locationसतनाPublished: Jul 19, 2021 02:13:57 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-SP सतना ने मातहतों से कहा, पीड़ित महिला की सहायता पहली प्राथमिकता बने

एसपी सतना धर्मवीर सिंह यादव

एसपी सतना धर्मवीर सिंह यादव

सतना. महिला सुरक्षा के लिए सतना पुलिस ने पहल की है। ये पहल SP सतना धर्मवीर सिंह ने की है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि चाहे घरेलू हिंसा का मामला हो या सामाजिक प्रताड़ना का, ऐसी दुखियारी महिलाओं की सहयता करना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर थाने की पुलिस को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी पीड़ित हर महिला को समय से मदद मिले।
जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक में एसपी ने कहा कि पीड़िताओं को राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने के लिए हमें आगे आना होगा। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए महिला एवं बाल विकास के जिम्मेदार अधिकारियों से इनके पुनर्वास में पूर्ण सहयोग करने तथा पीड़िता को स्वावलंबी बनाने में मदद करने की अपेक्षा की। बैठक में पीड़ित महिलाओं की विभिन्ना समस्याओं पर मंथन किया गया। चर्चा के दौरान एसपी ने महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज की जिम्मेदारी है।
बैठक में एएसपी सुरेन्द्र जैन, महिला बाल विकास अधिकारी, सीएसपी विजय ये प्रताप सिंह परिहार के अलावा शहर के तीनों थानों तथा जिले के अन्य सभी न थानों, चौकियों के प्रभारी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो