scriptआज से दो दिन खराब रहेगा मौसम, रात में बारिश की संभावना, पश्चिम विक्षोभ का असर | satna weather report: Chance of rain at night today | Patrika News

आज से दो दिन खराब रहेगा मौसम, रात में बारिश की संभावना, पश्चिम विक्षोभ का असर

locationसतनाPublished: Dec 12, 2019 01:38:45 pm

Submitted by:

suresh mishra

पश्चिम विक्षोभ का असर: छाएगे बादरा, बढ़ेगी ठंड

satna weather report: Chance of rain at night today

satna weather report: Chance of rain at night today

सतना/ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को कारण अगले दो दिन जिले के मौसम में भी बदलाव होगा। मौसम विभाग ने 12 व 13 दिसंबर को मौसम खराब रहने और रात में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रभावी वेस्टर्न डिस्टर्वेस का प्रभाव अगले दो दिन विंध्य प्रदेश के जिलो में भी देखने को मिलेगा।
इसके कारण जिले में गुरुवार को सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रहेगी। दोपहर बाद मौसम करवट लेगा शाम को गरज चमक के साथ कहीं बूदांबादी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान सर्द हवाएं चलने से लोगों को कंपकपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार को दिनभर मौसम समान्य रहा। दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। सुबह धरती पर कोहरी की सफेद चादर बची रही। लेकिन दिन चढ़के के साथ सूरज ने असर दिखाया तो कोहरे के बाद छट गए। लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर सर्द हवाए चलने से मौसम में ठंडक घुल गई दिन का अधिकतम तापमान 26.1 डिसे तथा न्यूनतम तापमान 121 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मावठे की बारिश से होगा लाभ
ठंड के मौसम में विंध्य प्रदेश में मावठे की बारिश की संभावना से ठंड के जोर पकडऩे की उम्मीद बंधी है। इस मौसम में मावठे की पहली बारिश रबी की खेती के लिए फायदेमंद होगी। तीन माह से बारिश न हाने के कारण खेतों में नमी कम हो गई है। यदि गुरुवार को बारिश हुई तो इससे खेतों में खड़ी फसलों को लाभ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो