scriptदस्यु प्रभावित इलाकों में उतरी पुलिस, ग्रामीणों से डकैतों के मूवमेंट की खबर ली | Searching for Dacoit Babuli Kaul in MP UP Border in Satna | Patrika News

दस्यु प्रभावित इलाकों में उतरी पुलिस, ग्रामीणों से डकैतों के मूवमेंट की खबर ली

locationसतनाPublished: Oct 22, 2018 05:11:41 pm

Submitted by:

Sajal Gupta

दस्यु बबुली व साधना की तलाश में सर्चिंग: चुनाव में अपना इलाका सुरक्षित कर रही पुलिस

दस्यु प्रभावित इलाकों में उतरी पुलिस, ग्रामीणों से डकैतों के मूवमेंट की खबर ली

दस्यु प्रभावित इलाकों में उतरी पुलिस, ग्रामीणों से डकैतों के मूवमेंट की खबर ली

सतना. आचार संहिता प्रभावी होने के बाद दस्यु प्रभावित इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर है। मप्र और उप्र के सीमाई इलाकों में हरकत करने वाले साढ़े 5 लाख के इनामी डकैत बबुली कोल और हाल ही में अपराध की दुनिया में आई दस्यु साधना पटेल की टोह लेने रविवार को पुलिस पार्टियां जंगल में उतरीं।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर के निर्देशन में दस्यु प्रभावित थाना मझगवां, बरौंधा, नयागांव, धारकुण्डी के प्रभारियों ने अपनी टीम के साथ इलाके में सर्चिंग किया। इसी तरह एक टीम एसआई ओम प्रकाश चोंगड़े, एएसआई कप्तान सिंह के साथ जंगल में उतरीह। इस टीम ने बटोही, गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया, बगदरा घाटी में उन ठिकानों को चिह्नित किया जहां दस्यु दल की आमद रहती है। इसके साथ ही मप्र और उप्र के सीमाई इलाकों से सटे गांवों तक भी पुलिस पहुंची। जहां ग्रामीणों से डकै तों के मूवमेंट की खबर ली गई।
उप्र के जंगल में डकैत
तराई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मौजूदा समय में दस्यु सुन्दरी साधना पटेल का मूवमेंट उप्र के भरतकूप की ओर है। जबकि बबुली गिरोह ददरी गांव की ओर छिपा है। घने जंगल में पनाह लिए दोनों दस्यु दलों पर मप्र पुलिस के साथ उप्र पुलिस की नजर है। खबर यह भी है कि दस्यु उन्मूलन अभियान का कहना जानने के लिए आइजी रीवा उमेश जोगा आने वाले दिनों में चित्रकूट का दौरा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो