सतनाPublished: May 12, 2023 08:01:46 am
deepak deewan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कर्णवीर सिंह के माता—पिता को यह सम्मान सौंपा। शौर्य चक्र लेकर जब उनके माता-पिता वापस लौटे तो उनके स्वागत में शहरवासी उमड़ पड़े।
सतना. एमपी के सतना के शहीद कर्णवीर सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कर्णवीर सिंह के माता—पिता को यह सम्मान सौंपा। शौर्य चक्र लेकर जब उनके माता-पिता वापस लौटे तो उनके स्वागत में शहरवासी उमड़ पड़े। सड़के लोगों से भर उठीं और उनपर फूल बरसाए गए। इस मौके पर शहीद कर्णवीरसिंह के पिता ने कहा कि उन्हें बेटे को खोने का जरा भी मलाल नहीं है, वे देश के लिए शहीद हुआ।