script60 की उम्र में एशिया की तीन बड़ी मैराथन में दिखाया दम | Showed strength in Asia's three big marathons at the age of 60 | Patrika News

60 की उम्र में एशिया की तीन बड़ी मैराथन में दिखाया दम

locationसतनाPublished: Jan 09, 2020 12:27:49 pm

Submitted by:

Vikrant Dubey

सिंगापुर मैराथन में भाग लेकर इंडिया लौटे धावक संजय बनर्जी ने पत्रिका से साझा किए अनुभव
 

Showed strength in Asia's three big marathons at the age of 60

Showed strength in Asia’s three big marathons at the age of 60

सतना. उम्र के जिस पड़ाव पर आकर लोग आराम करने की सोचते हैं उस उम्र में मैराथन दौड़ में हजारों युवाओं को पीछे छोड़ सतना के धावक संजय बनर्जी ने अनूठी मिसाल पेश की। संजय नवंबर 2019 में सिंगापुर में आयोजित एशिया की सबसे बड़ी मैराथन रेस में शामिल होकर लौटे है। उन्होंने पत्रिका को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रेस के लिहाज से साल 2019 सबसे बेस्ट था। जनवरी में मुंबई में आयोजित टाटा मैराथन में भाग लिया। वहां 40 देशों के 40 हजार धावक शामिल हुए थे। इसके बाद सितंबर में मलेशिया की मैराथन में भाग लिए। इसमें 75 देशों के 45 हजार प्रतिभागी भाग लिए। 2019 के लास्ट में अपने एशिया की एक बडी रेस में शामिल हुए। इसमें दुनियाभर के 125 देश के 51 हजार धावकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई थी।
अगला लक्ष्य अल्ट्रा मैराथन
प्रिज्म सीमेंट कंपनी में कॉर्पोरेट इमेज विभाग में जनरल मैनेजर पद पर पदस्थ संजय बनर्जी ने बताया कि अब अगला लक्ष्य अल्ट्रा मैराथन है। जहां देश-दुनिया के लाखों प्रतिभागी शामिल होते हैं। रेस 42 किमी. से ज्यादा दूरी की होती है।
चार प्रकार की होती है रेस

बनर्जी ने बताया कि चार प्रकार की मैराथन रेस होती है। 10 किमी. की रेस, 21 किमी. की हाफ मैराथन, 42 किमी. की मैराथन और 50 , 60, 72, 80 किमी. की रेस को अल्ट्रा मैराथन कहते हैं।

चले थे व्यायाम करने, बन गए पेशेवर धावक
2008 से रेस की शुरुआत करने वाले संजय ने बताया कि किडनी के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने व्यायाम करने की सलाह दी। पूछा कि आपका किस खेल पर शौक है। क्योंकि बचपन और कॉलेज के दिनों में रेस करता था, इसलिए व्यायाम के रूप में दौडऩा शुरू कर दिया। फिर कुछ दिन बाद छोटी-बड़ी रेस में शामिल होने लगा। आज देश-दुनिया की सभी मैराथन में भाग लेता हूं।
अब तक लगा चुके हंै 50 रेस

मुंबई से रेस की शुरुआत करने वाले संजय बनर्जी अब तक 50 रेसों में शामिल हो चुके हंै। जीवन की पहली रेस मुंबई, फिर जैसलमेर, इसी तरह बेंगलुरु, दिल्ली, भोपाल, शिर्डी, लद्दाख, चंडीगढ़, कोलकाता, हैदराबाद, पचमढ़ी, कौला लुम्पूर मलेशिया और सिंगापुर में हुई मैराथन में भाग ले चुके हंै।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो