scriptजय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर | shree ramnawami shobhayatra | Patrika News

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर

locationसतनाPublished: Apr 11, 2019 09:44:49 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

श्रीराम शोभायात्रा

shree ramnawami shobhayatra

shree ramnawami shobhayatra

सतना. हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा श्रीरामनवमीं महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को व्यंकटेश मंदिर मुख्त्यारगंज परिसर में भारत माता की आरती के बाद रैली निकाली गई। कमलाकर चतुर्वेदी और इस्कान संत प्राणप्रिय दास ने ध्वज लहराकर वाहन रैली को रवाना किया। मातृशक्ति और युवा शक्ति दुपहिया में भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम का उद्घोष करते शोभायात्रा का आमंत्रण देने निकले तो पूरा वातावरण श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। समिति के सदस्य अशोक खनेचा ने बताया, शुक्रवार को शोभायात्रा मार्ग पर आयोजन समिति और व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि पैदल सम्पर्क कर सभी को श्रीरामनवमीं शोभायात्रा का आमंत्रण पत्र देंगे। रैली का नेतृत्व मनोज दुबे अकेला, भास्कर चतुर्वेदी, शिवा चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर उत्तम बनर्जी, रामावतार चमडिय़ा, मणिकांत माहेश्वरी, लखन केसरवानी, सुधीर तिवारी, राकेश तिवारी, शिवम भारती, कमल विश्वकर्मा, शारदा सोनी, शिल्पा विश्वकर्मा, पूजा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, रामप्रकाश अग्रवाल, मयंक वर्मा, शशि भूषण भटाचार्य, प्रवेश मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, राजेश मिश्रा, सतीश चतुर्वेदी, शिवमोहन सिंह, सागर गुप्ता, राजबहादुर मिश्रा, सचिन शुक्ला, अबीर दुबेदी, विभाष बनर्जी, हरिओम गुप्ता, विक्रम चौधरी, श्याम लाल गुप्ता सहित रामभक्त मौजूद रहे।
जन-जन को जगाने निकली मातृशक्ति
शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जन- जन को जगाने का जिम्मा महिला मंडल ने लिया है। शोभायात्रा का संदेश समाज को देने के उद्देश्य से मातृशक्ति द्वारा वाहन रैली सुभाष पार्क से निकाली गई। मारवाड़ी महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष अरुणा गोयल ने भगवा ध्वज लहराकर रैली को रवाना किया। रैली में चांदनी श्रीवास्तव, जान्हवी त्रिपाठी, नीता सोनी, डॉ. हरिकिशन सिंह बाबा, किरण गुप्ता, वसुंधरा सिंह, सीमा पुरवार, सीमा मिश्रा, सचिन खेड़ा, मोना जोली, सुनीता शर्मा, रीता त्रिपाठी, कृष्णा सोनी, प्रतिमा गुप्ता, बबली सोनी, जानवी गंगवानी, भावना ङोलनी, सोम्या नागदेव, वसुंधरा शुक्ला, सविता गोयल, रेणु सक्सेना, रेखा सिंह, कुसुम चमडिय़ा, आपर्ण अग्रवाल, अनिता जैन, पायल केसवानी, डॉ मीना अवधिया, सरिता सोनी, राखी होतचंदनी, संयम जैन, शारदा सोनी मौजूद रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो