scriptशुक्र करने जा रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों का हो सकता है बुरा हाल, अभी करें ये उपाय | shukra transit in libra 1 september effect on your rashi | Patrika News

शुक्र करने जा रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों का हो सकता है बुरा हाल, अभी करें ये उपाय

locationसतनाPublished: Sep 03, 2018 03:14:39 pm

Submitted by:

suresh mishra

शुक्र करने जा रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों का हो सकता है बुरा हाल, अभी करें ये उपाय

shukra transit in libra 1 september effect on your rashi

shukra transit in libra 1 september effect on your rashi

सतना। व्यक्ति के जीवन में राशियों का बहुत ही बड़ा महत्व होता है। राशियों के आधार पर ही व्यक्ति के आने वाले समय के बारे में पता लगाया जा सकता है। ग्रह नक्षत्रों में अगर कोई भी बदलाव होता है तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। किसी राशि पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है तो किसी राशि पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। समय के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों में भी परिवर्तन होते रहते है। जिसकी बजह से व्यक्ति का जीवन बदलता रहता है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एक सिंतबर की रात 11 बजकर 40 से शुक्र राशि ग्रह परिवर्तन करने जा रहा है। ये कन्या राशि से तुला राशि में शुक्र परिवर्तन करेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से होने वाले राशि परिवर्तन के बारे में जानकारी देने वाले है। लेकिन हम यहां आपको उन राशियों के बारे में बता रहे है। जिन राशियों में शुक्र परिवर्तन से फायदा होने वाला है।
इन राशियों पर होगा फायदा
1. मिथुन राशि
– मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन से आपको लाभ मिलने वाला है। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। अगर आपका पैसा कहीं पर रूका है वह वापस मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विदेश यात्रा का अगर प्लान बना रहे है तो आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। जो व्यक्ति विद्यार्थी है उनको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध बनेंगे। आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
2. कर्क राशि
– कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन से बहुत ही फायदा होने वाला है। आपके घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण निर्मित होगा। आर्थिक लाभ मिलने के बड़े संकेत है। सभी मनोकामना पूर्ण होगी। धार्मिक यात्रा के योग है। नए वाहन और मकान खरीदने का मार्ग खुलेगा। आपका आने वाला समय बहुत ही अच्छा होगा।
3. सिंह राशि
– सिंह राशि वाले व्यक्तियों को शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन से आपका समय बहुत ही अच्छा आने वाला है। आपके साहस में वृद्धि होगी आप जल्द सत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आपको अचानक धन लाभ के योग बन रहे है। आपके द्वारा की गई धार्मिक यात्रा लाभ दायक होगी। जो व्यक्ति व्यापारी है वह अपने व्यापार में कुछ बदलाव भी ला सकते है। जिसकी बजह से बहुत ही बड़ा लाभ मिलेगा। मित्रों का पूरा-पूरा सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति कला के क्षेत्र से जुड़े है। उनके लिए आने वाला समय बहुत ही फायदेमंद होगा।
4. कन्या राशि
– कन्या राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन से भारी धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। धन कमाने के नए अच्छे मार्ग खुलेंगे। जिन व्यक्तियों का अभी विवाह नहीं हुआ है। उनके घर में अच्छे रिस्ते आ सकते है। समाज में मान सम्मान मिलेगा। घर में बड़े-बुजुर्गों के कारण धन लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा जाने का योग बन रहा है। जो व्यक्ति कम्प्यूटर के क्षेत्र में काम कर रहे है उन व्यक्तियों को बड़ा लाभ होगा।
5. तुला राशि
-तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन से उनकी सेहत में सुधार आयेगा और आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। आप शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे। जो व्यक्ति बेरोजगार है उनको रोजगार के अवसर मिलेंगे। तुला राशि वाले के भाग्य में संतान सुख के योग बन रहे है। विद्यार्थियों का आने वाला समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आप शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। दान और धर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी।
6. धनु राशि
– धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन की वजह से जीवन में सुख-समृद्ध प्राप्त होगी। आपका आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी सभी मनोकामएं पूर्ण होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे नंबर मिलेंगे। विवाह में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में नई पहचान बनाने में कामयाब होंगे।
7. मकर राशि
– मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन की वजह से आपको आपके कार्य क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। आप अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे। आप अपने महिला मित्र से मुलाकात कर सकते है। जिसकी मदद से आपके अधूर कार्य पूर्ण होंगे। आपके घर में सुख-शांति आएगी। आपको अपके कार्य क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। कोर्ट-कचेहरी के कार्यों में सफलता हासिल होगी।
8. कुंभ राशि
– कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन की वजह से इनके जीवन में बहुत ही बड़ा बदलाव आएगा। आप किसी लंबे दूरी यात्रा पर भी जा सकते है। ये यात्रा आपको भारी धन लाभ दिलाएगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
9. मीन राशि
– मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन की वजह से उच्च पद की प्राप्ती होने वाली है। जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में है उनको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से संबंधित जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता हासिल होगी। परिवार में सभी से तालमेल बना रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपकी सभी चिंताएं दूर होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

बाकी राशियों का हाल
10. मेष राशि
– मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन की वजह से इनके जीवन में बहुत ही गहरा प्रभाव होने वाला है। इस राशि की बजह से विवाद होने वाला है। आपके तरक्की के रास्त बंद हो सकते है। महिलाओं को विशेष रूप से सम्मान करना होगा। अपने सेहत की ओर ध्यान दीजिए। जीवन साथी से वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती है। आपको आने वाले समय में सावधानी बरतने की जरूरत है।
11. वृषभ राशि
– वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन की वजह से इनके सेहत पर असर पडऩे वाला है। ये स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से परेशान रहेंगे। आपके विरोधी भी आपके उपर हावी होने के प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां भी आ सकती है। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जो व्यक्ति व्यापारी है उनको अपने कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को पाटर्नशिप में विवाद हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे है तो खास सावधान रहने की जरूरत है।
12. वृश्चिक राशि
– वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के हो रहे इस परिवर्तन की वजह से फिजूलखर्ची होने की संभावना बन रही है। इसलिए आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आपकी आर्थिक स्थितियां सामान्य रहेंगी। जो व्यक्ति व्यापारी है वो अपने क्षेत्र से विदेश यात्रा पर जा सकते है। आपके नए मित्र बनेंगे। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो