scriptस्मार्ट क्लास से बच्चे बनेंगे अवेयर | Smart Class will make children aware | Patrika News

स्मार्ट क्लास से बच्चे बनेंगे अवेयर

locationसतनाPublished: Jan 29, 2019 08:51:18 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

लायंस नि:शुल्क स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का इनाग्रेशन

Smart Class will make children aware

Smart Class will make children aware

सतना. लायंस क्लब द्वारा सोमवार को स्थानीय शासकीय विद्यालय कामता टोला में नि:शुल्क स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन लखन घनघोरिया, विशिष्ट अतिथि रविंद्र सिंह सेठी रहे। अध्यक्षता लायंस क्लब अध्यक्ष लायन पवन मलिक ने की। पीआरओ लायन धर्मेंद्र सेन ने बताया कि सबसे पहले मुख्य अतिथि लखन घनघोरिया द्वारा लायंस नि:शुल्क स्मार्ट क्लास लैपटॉप-प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन व लाइव शिक्षा का शुभारंभ किया। लायंस अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान समय के सूचना प्रौद्योगिकी युग में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को भी उच्च स्तर की आधुनिक युग के अनुसार शिक्षा मिलेगी। संचालन विनीता रावत ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनामिका गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विनोद जायसवाल, राकेश मिश्रा, जसविंदर सिंह भाटिया, राकेश गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, विशाल कोहली, अशोक जायसवाल, विवेक टेकवानी, राजदीप सिंह भाटिया, संगीता जैन, उषा श्रीवास्तव, विजयशंकर पांडे, सुनीता तिवारी, आरफ ा तबस्सुम, अनवर पाशा, सुमन चोपड़ा, भारती वर्मा, संतोष यादव, मीरा गुप्ता, प्रभात तिवारी, तंजीम फ ातमा, मीना सिंह, विकास चतुर्वेदी, निखिल पाठक विद्यालय स्टॉफ सहित छात्र मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो