scriptsmart electricity meter in satna | 60 हजार बिजली उपभोक्ताओं के घर लगाए जाएगे स्मार्ट मीटर | Patrika News

60 हजार बिजली उपभोक्ताओं के घर लगाए जाएगे स्मार्ट मीटर

locationसतनाPublished: Sep 17, 2023 11:57:05 pm

Submitted by:

Sukhendra Mishra

स्मार्ट सिटी में बिजली चोरी रोकने स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू

 smart electricity meter
घरों में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने बिजली कर्मचारी
सतना। स्मार्ट सिटी सतना में अब बिजली कंपनी ने भी अपनी सेवाएं स्मार्ट बनाने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। बिजली कंपनी ने इसकी शुरुआत स्मार्ट विद्युत मीटर से की है। शहर में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने की शुरुआत हो गई है। कार्यपालन अभियंता अमित केवट की मौजूदगी में ठेका एजेंसी ने सिंधीकैंप कालोनी से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया।
शहर में पहले चरण में 60 हजार सिंगल फेज स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे पहले शहर की उन कालोनियों में उपभोक्ताओं के घर में लगे सामान्य मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाएगे, जहां पर लाइन लास सबसे अधिक है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.