script

स्वीडन में इंजीनियर की नौकरी करने वाला युवक बना दुल्हा, मर्सिडीज कार को छोड़कर ट्रैक्टर से पहुंचा दुल्हनिया लेने

locationसतनाPublished: Dec 12, 2019 11:53:09 am

Submitted by:

suresh mishra

सतना की ट्रैक्टर वाली शाही शादी युवाओं में बनी चर्चा का विषय, कर्नाटक की इंजीनियर दुल्हनिया ने ट्रैक्टर में सवार होकर मारी एंट्री

strange tractor royal wedding satna mp latest today news hindi

strange tractor royal wedding satna mp latest today news hindi

सतना। आज के युग में जहां लोग खेती से पीछा छुड़ाकर सानों-शौकत की जिंदगी जीते हुए मर्सिडीज कारों में चढऩा चाह रहे है। वहीं इंजीनियर दुल्हा-दुल्हन ने शादी जैसे मौके पर ट्रैक्टर में सवार होकर समाज के लिए एक नजीर पेश की है। दुल्हा-दुल्हन का मानना है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन यहां के लोग खेती को हानि का धंधा बताते हुए मूल कार्यों से दूर भाग रहे है।
जबकि हम-पति-पत्नी दोनों इंजीनियर है। 15 लाख के पैकेज पर दुल्हा स्वीडन की एलएनटी कंपनी में साफ्ट वेयर इंजीनियर है। तो दुल्हनिया इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद ५ से ६ लाख के पैकेज पर पूणे की एलएनटी कंपनी में जॉब कर रही है। वर पक्ष सतना जिले के गोबराव खुर्द का रहने वाला है। जबकि बधू पक्ष कर्नाटक के रहने वाले है।
strange tractor </figure> royal wedding <a  href=Satna mp latest today news hindi” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/12/12/shadi-2_5494159-m.jpg”>
patrika IMAGE CREDIT: Patrika
एक दिसंबर को हुई शादी
1 दिसंबर को संगम बेला में आयोजित शादी में कर्नाटक की दुल्हनिया का मंडप तक ट्रैक्टर में सवार होकर आने की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फेसबुक में फोटो पोस्ट करने वाले कोई और नहीं बल्कि दुल्हे के चाचा भूपेन्द्र सिंह थे। बात चीत में उन्होंने बताया कि हमारे भतीजे शिवेन्द्र सिंह पिता कृष्णपाल सिंह की शादी कर्नाटक निवासी श्रुति कुलकर्णी पिता चन्द्रकांत कुलकर्णी के साथ हुई थी। नव दंपति जोड़े का मानना था कि जब हमारे घर में ट्रैक्टर जैसे वाहन है तो शादी जैसे माहौल में बड़ी लग्जरी गाडिय़ों में हजारों रुपए खर्च करने का क्या औचित्य है। ट्रैक्टर सभी ग्रामीण किसानों के घर में होता है। लेकिन हम अपने मूल कार्य और घर के वाहन में बैठने से कतराते है। जबकि हमको दिल खोलकर बैठकर आना-जाना चाहिए और पैसे बचाने चाहिए।
strange tractor royal wedding satna mp latest today news hindi
patrika IMAGE CREDIT: patrika
कर्नाटक की रहने वाली है देसी गर्ल्स
कर्नाटक राज्य के उडुपी जिले की देसी गर्ल्स श्रुति कुलकर्णी ने खुद की शादी के मौके पर अनोखा अंदाज पेश करना चाहती थी। उसने क्लासिक जीप की बोनट, हाथी और घोड़ा की सवारी को छोड़कर ट्रैक्टर में खड़े होना पसंद की। शिवेन्द्र और श्रुति की ट्रैक्टर वाली एंट्री ने शादी के मौके पर चार-चांद लगा दिए। बताया गया कि दोनों शुरूआती दौर में पूणे स्थित एलएनटी कंपनी में साथ ही इंजीनियर थे। इंजीनियर शिवेन्द्र सिंह का पूरा परिवार वर्तमान समय में पटेल कॉलोनी टिकुरिया टोला में निवास करता है। यहीं से बारात निकलकर संगम बेला पहुंची थी।

ट्रेंडिंग वीडियो