शिकायत में कहा गया कि हड़ताल कर रहे दैनिक कर्मचारी उन्हें सफाई कराने से रोक रहे हैं। दैनिक कर्मचारी उनके साथ लागी गलौज करते हुए एसीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। हड़ताली कर्मचारियों की इस दादागिरी के चलते नगर की सफाई करना संभव नहीं है। सफाई दरोगा ने यह भी आरोप लगाया कि हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को परिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।
इसलिए दैनिक कर्मचारियों द्वारा गाली-गलौज एवं सफाई कार्य में व्यवधान करने की शिकायत थाने में करने के बाद भी पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे परिषद कर्मचारी भयभीत हंै। जब तक हड़ताली कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक परिषद के कर्मचारी नगर की सफाई नहीं करेंगे।