script143 मरीजों की जांच, 113 हाई ब्लड शुगर के शिकार | Sugar Retinopathy Eye Camp | Patrika News

143 मरीजों की जांच, 113 हाई ब्लड शुगर के शिकार

locationसतनाPublished: Jan 20, 2020 11:29:23 am

Submitted by:

Jyoti Gupta

शुगर रेटिनोपैथी नेत्र शिविर

Sugar Retinopathy Eye Camp

Sugar Retinopathy Eye Camp

सतना. संत मोतीराम आश्रम में श्रीसद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट की ओर से नि:शुल्क रेटिनोपैथी नेत्र शिविर रविवार को आयोजित किया गया। आंखों की रोशनी को बचाने, आंखों में होनी वाली दिक्कतों से रूबरू कराते हुए एक्सपर्ट ने शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद स्वचलित चिकित्सा वाहन में रेटिनोपैथी नेत्र शिविर की जांच शुरू हुई। 143 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें से 113 मरीज हाई ब्लड शुगर से पीडि़त मिले। 17 मरीज रेटिनोपैथी बीमारी से पीडि़त मिले। उन्हें चिह्नित कर उचित सलाह के बाद सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट जानकीकुंड इलाज के लिए रेफर किया गया। शिविर के संयोजक अतुल दुबे रहे। कार्यक्रम को सफ ल बनाने में प्रहलाद, मनीष कापड़ी व संत मोती राम आश्रम की टीम का सहयोग रहा।नेत्र चिकित्सालय के डॉ. विधाता, कैम्प कोऑर्डिनेटर भीषम शुक्ला, सुरेश पटेल, अनुराग सिंह, रजनीश तिवारी, लखन लाल शुक्ला, विकास परिहार ने सेवाएं दी।नेत्र चिकित्सालय के डॉ. विधाता, कैम्प कोऑर्डिनेटर भीषम शुक्ला, सुरेश पटेल, अनुराग सिंह, रजनीश तिवारी, लखन लाल शुक्ला, विकास परिहार ने सेवाएं दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो