scriptसतना जिले का हाल: चित्रकूट-मैहर भी सफाई में धार्मिक शहरों से पिछड़े, कस्बे भी बदतर | swachh survekshan 2018: satna Top cities List announced | Patrika News

सतना जिले का हाल: चित्रकूट-मैहर भी सफाई में धार्मिक शहरों से पिछड़े, कस्बे भी बदतर

locationसतनाPublished: Jun 24, 2018 02:06:09 pm

Submitted by:

suresh mishra

53वीं रैंक पर चित्रकूट, एक लाख से कम आबादी में नीचे से 12वां कस्बा कोटर

swachh survekshan 2018: satna Top cities List announced

swachh survekshan 2018: satna Top cities List announced

सतना। स्वच्छता सर्वेक्षण में जहां सतना नगर निगम फिसड्डी साबित हुआ है वहीं जिले के कस्बों की स्थिति भी बेहतर नहीं है। आलम यह है कि एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों के स्वच्छता सर्वे में चित्रकूट को 241वीं रैंक मिली है। इसी रैंक से सतना के कस्बों की शुरुआत हुई है। सबसे खराब हालत कोटर की है। इसे 774वीं रैंक मिली है। कोठी, न्यू रामनगर, मैहर, रामपुर बाघेलान, अमरपाटन और नागौद निकाय की स्थिति भी अच्छी नहीं है।
देश की पहली मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में घोषित मैहर को 251वीं रैंक मिली है। जबकि रामपुर को 400वीं, न्यू रामनगर 597, कोठी 720, नागौद 430 और अमरपाटन को 535वीं रैंक मिली है। स्वच्छता का आकलन जोनल आधार पर किया गया। मध्यप्रदेश के 346 शहरों सहित गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के कुल 875 निकाय वेस्ट जोन में मैदान में थे।
इनमें सतना के 8 निकाय चित्रकूट, कोठी, न्यू रामनगर, मैहर, रामपुर बाघेलान, कोटर, अमरपाटन और नागौद सर्वे में पहली बार शामिल हुए थे। लेकिन, सालभर की कड़ी कवायद के बाद भी कोई भी शहर प्रदेश के टॉप 50 में शामिल नहीं हुआ।
धार्मिक शहर भी पिछड़े
मुख्यमंत्री ने जिले की मैहर और चित्रकूट निकाय को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी। दोनों कस्बों का डीपीआर भी तैयार हो चुका है पर स्वच्छता सर्वेक्षण में दोनों ही फिसड्डी साबित हुए हैं। चित्रकूट 241वें, मैहर 251वें रैंक पर है। जबकि ओंकारेश्वर और महेश्वर जैसे प्रदेश के दूसरे धार्मिक शहर इनसे क्रमश: 25वीं और 31वीं रैंक के साथ बेहतर स्थिति में हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का अमरपाटन 535 वें पायदान पर है। जबकि मंत्री हर्ष सिंह का गृह कस्बा रामपुर 400वें स्थान पर रहा।
1. चित्रकूट
जोन रैंक 241/875
स्टेट रैंक 53/346
टोटल यूलबी
4000 2372
स्टेट जोनल
2020.45 2021.73
सर्विस लेवल प्रोग्रेस
1400 521
डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन
1200 1055.2
सिटीजन फीडबैक
1400 845.97
(26 फरवरी को निरीक्षण)

2. मैहर
जोन रैंक 251/875
स्टेट रैंक 59/346
टोटल यूलबी
4000 2362
स्टेट जोनल
2020.45 2021.73
सर्विस लेवल प्रोग्रेस
1400 246
डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन
1200 1098.21
सिटीजन फीडबैक
1400 1018.05
(26 फरवरी को निरीक्षण)
3. रामपुर बाघेलान
जोन रैंक 400/875
स्टेट रैंक 153/346
टोटल यूलबी
4000 2066
स्टेट जोनल
2020.45 2021.73
सर्विस लेवल प्रोग्रेस
1400 302
डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन
1200 779.44
सिटीजन फीडबैक
1400 984.55
(18 जनवरी 2018 को निरीक्षण)

4. न्यू रामनगर
जोन रैंक 597/875
स्टेट रैंक 265/346
टोटल यूलबी
4000 1775
स्टेट जोनल
2020.45 2021.73
सर्विस लेवल प्रोग्रेस
1400 217.58
डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन
1200 663.77
सिटीजन फीडबैक
1400 893.66
(12 फरवरी 2018 को निरीक्षण)
5. कोठी
जोन रैंक 720/875
स्टेट रैंक 320/346
टोटल यूलबी
4000 1548
स्टेट जोनल
2020.45 2021.73
सर्विस लेवल प्रोग्रेस
1400 329.81
डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन
1200 322.39
सिटीजन फीडबैक
1400 895.89
(24 जनवरी 2018 को निरीक्षण)

6. कोटर
जोन रैंक 774/875
स्टेट रैंक 334/346
टोटल यूलबी
4000 1421
स्टेट जोनल
2020.45 2021.73
सर्विस लेवल प्रोग्रेस
1400 186.06
डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन
1200 662.44
सिटीजन फीडबैक
1400 572.43
(15 फरवरी 2018 को निरीक्षण)
7. नागौद
जोन रैंक 430/875
स्टेट रैंक 171/346
टोटल यूलबी
4000 2025
स्टेट जोनल
2020.45 2021.73
सर्विस लेवल प्रोग्रेस
1400 266
डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन
1200 835.67
सिटीजन फीडबैक
1400 923.2
(01 फरवरी 2018 को निरीक्षण)

8. अमरपाटन
जोन रैंक 535/875
स्टेट रैंक 238/346
टोटल यूलबी
4000 1861
स्टेट जोनल
2020.45 2021.73
सर्विस लेवल प्रोग्रेस
1400 81
डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन
1200 920.18
सिटीजन फीडबैक
1400 859.56
(15 फरवरी 2018 को निरीक्षण)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो