scriptविंटर में भी टेस्टी आइसक्रीम का लुत्फ | Tasty ice cream is enjoyed in winter too | Patrika News

विंटर में भी टेस्टी आइसक्रीम का लुत्फ

locationसतनाPublished: Dec 14, 2019 06:00:07 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

इंडियन टॉप टेन आइसक्रीम शहर में अवेलेबल विंटर में 50 तो समर में 100 से अधिक काउंटर पर बिकती है आइसक्रीम

Tasty ice cream is enjoyed in winter too

Tasty ice cream is enjoyed in winter too

सतना. आइसक्रीम भले ही खाने में कूल-कूल हो या फिर कहने को समर की स्वीट डिजर्ट। पर लोग इसे अब हर मौसम में खाना पसंद कर रहे हैं। कोई भी पार्टी छोटी हो या बड़ी आइसक्रीम के बिना अधूरी मानी जाती है। वेडिंग पार्टी में आइसक्रीम स्टेट्स सिंबल की तौर पर देखी जाती है। यही वजह है शहर में इंडिया की टॉप टेन आइसक्रीम यहां अवेलेबल है। मांग इतनी है कि लोकल भी कई आइसक्रीम तैयार की जा रही है। इधर, पांच सालों में आइसक्रीम पार्लर में बढ़ोत्तरी हुई। गर्मियों में शहर की हर गली, मोहल्ले में एक या दो आइसक्रीम काउंटर देखने को मिलते हैं। लोग घर में तो लाकर आइसक्रीम खाते ही हैं, लेकिन अब लोग परिवार के साथ स्पेशली आइसक्रीम टेस्ट करने आइसक्रीम पार्लर जाते हैं।
50 से अधिक काउंटर पर अवेलेबल

विंटर में भी शहर में 50 से अधिक काउंटर पर आइसक्रीम बिकती है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि शहर में आइसक्रीम खाने वालों की कमी नहीं है। समर में तो यह काउंटर डेढ़ सौ के करीब पहुंच जाते हैं। जहां लोकल ब्रांडस से लेकर भारत की कई लोकप्रिय आइसक्रीम यहां मिलती है। गली मोहल्ले तक में आइसक्रीम आसानी से मिलती है।
स्टेट्स सिंबल बनी आइसक्रीम

पार्टी कोई भी हर जगह आइसक्रीम को अलग ही महत्व दिया जाता है। जिस पार्टी में आइसक्रीम नहीं तो लोग कमेंट करने से पीछे नहीं हटते। खासकर बर्थ डे, एनिवर्सरी, वेडिंग पार्टीज में तो आइसक्रीम का काउंटर जरूर लगवाया जाता है। अब आइसक्रीम स्टेट्स सिंबल बन चुकी है। इसके अलावा शहर के लोग जब होटल या रेस्टारेंट में खाना खाने जाते हैं तो भी आइसक्रीम खाते हैं।
इनकी मांग अधिक
फालूदा
अमेरिकन नट

बटर स्कॉच
टूटी-फ्रूटी

कसाटा
केसर पिस्ता

छप्पनभोग
पाइनएप्पल

मिक्स फ्रूट आइसक्रीम

इन कंपनी की आइसक्रीम यहां अवेलेबल
वॉडीलाल

दिनशाज
अमूल

टॉप एंड टाउन
हैमर

क्वालिटी वॉल्स
क्रीमबेल

मदर डेयरी
बासकिन रॉबिंस
न्यूट्रल्स आइसक्रीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो