scriptबाजार जा रहे हैं तो ठहरिए…! यह खबर पढऩे के बाद बदल जाएगा मूड | The city's traffic system derailed | Patrika News

बाजार जा रहे हैं तो ठहरिए…! यह खबर पढऩे के बाद बदल जाएगा मूड

locationसतनाPublished: Oct 22, 2019 12:40:31 am

Submitted by:

Sukhendra Mishra

पटरी से उतरी शहर की यातायात व्यवस्था: पार्किंग खोजने और जाम में फंसने से लग रहा अतिरिक्त समय
 

बाजार जा रहे हैं तो ठहरिए...

बाजार जा रहे हैं तो ठहरिए…

सतना. त्योहारी सीजन में यदि आप शहर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए जा रहे हैं तो कम से कम पांच-छह घंटे का समय लेकर ही जाएं। बाजार क्षेत्र में दो घंटे तो वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग खोजने या या फिर जाम के झाम में फंसने से निकल जाते हैं। एेसे में यदि आपके पास समय कम है तो आप खरीदारी से वंचित भी हो सकते हैं।दरअसल, त्योहारी सीजन में स्मार्ट शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। बाजार क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर वाहनों की रेलम पेल है। दुकानों के बाहर सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार के कारण लोगों को वाहन खड़ा करने बाजार में जगह ढूंढे नहीं मिल रही।
जाम के झाम में बाजार

त्योहारी खरीदी के लिए उमड़ रही भीड़ के कारण दिनभर जाम की स्थित बनी रहती है। शाम होते ही बाजार क्षेत्र में वाहन निकालना तो दूर लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। जाम के झाम में फंसे व्यापारी और उपभोक्ता दोनों परेशान हो रहे हैं। वहीं लोग पार्किंग के लिए जगह न मिलने से बिना खरीदी किए ही घर वापस लौटने को मजबूर हैं।
सिमटी प्रशासन की तैयारी
बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पांच गुना तक बढ़ गई है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं पार्किंग के वैकल्पिक प्रबंध नहीं किए हैं। खामियाजा लोगों को जाम में फंस कर भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन रोड के व्यापारी विनोद गुप्ता का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित कर देना चाहिए। लेकिन, अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया गया।
हकीकत

04 पार्किंग स्थल हैं बाजार क्षेत्र में

5000 हजार दो पहिया वाहन पहुंच रहे बाजार

1000 कार पहुंच रहीं बाजार क्षेत्र में

1000 वाहनों की पार्किंग क्षमता

5000 वाहन पार्क हो रहे सड़क पर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो