घराती और बारातियों के बीच विवाद
जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबपुर चौकी के गांव कैमा में आई एक बारात बिना फेरे के लौट गई है। यहां घराती और बारातियों के बीच द्वारचार के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें जमकर लट्ट व डंडे चले, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है, बताया जा रहा है कि इस विवाद में दुल्हन के काका, भाई सहित अन्य कई लोग घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : पीरियड्स बताकर दूल्हे को किया दूर, फिर जानें क्यों पति को सोता छोडग़ई दुल्हन
घर के दरवाजे से लौट गई बारात
जानकारी के अनुसार शादी के दौरान जब बारात द्वार पर खड़ी होती है, उसी दौरान जो प्रक्रिया करनी होती है, उसे द्वारचार कहा जाता है, इस दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग किसी बात को लेकर आमने सामने हो गए, कुछ ही दिन में लट्ठ चलने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए।
यहां जैसे ही विवाद बढ़ा शादी में आए कई लोग झमेले में पढऩे की जगह लौट गए, वहीं दूसरी और शादी करने आई बारात भी लौट गई।